Tuesday, November 24, 2026
spot_img
⚡
मानव कुमार को शानदार चमचमाती हुई ट्राॅफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया बिहार को बदहाल से खुशहाल बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया, उनके विकास मॉडल का दुनिया कर रही अनुकरण: ... सभी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश रेल... पूर्वी ठाठ पंचायत के राजस्व में सत्र 2026-2027 खरीफ फसल का अगहनी धान का क्रॉप कटिंग का उप निदेशक ने ... जनप्रतिनिधियों के साथ हुए व्यवहार से आहत नगर सभापति अर्चना कुमारी, डीएम से निष्पक्ष समीक्षा एवं आवश्... पत्रकार मुकेश को भागलपुर में बेस्ट अवार्ड से सम्मानित  विकास योजनाओं को गति देने में जुटा मुजफ्फरपुर प्रशासन, डीडीसी ने भूमि उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बै... विधायक ने दामोदरपुर ईदगाह चौक से बैरिया रेलवे गुमटी तक जाने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक कार्यालय में सैकड़ों दीपों से जगमगाया दीपोत्सव खगड़िया की बेटी ने किया कमाल वैशाली के डीएम वर्षा
होमखगड़ियासभी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने...

सभी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश रेल प्रबंधक अमित सरन

*मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने कार्तिक पूर्णिमा मेला–2026 के मद्देनजर सोनपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 जगदूत न्यूज सोनपुर से राजा वर्मा की रिपोर्ट सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री अमित सरन ने कार्तिक पूर्णिमा मेला–2026 के अवसर पर सोनपुर स्टेशन पर पहुंचे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में स्थित फुट ओवर ब्रिज, प्रवेश द्वार (पोर्टिको), टिकट बुकिंग कार्यालय तथा स्टेशन परिसर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए शौचालयों का जायजा लिया। इसके साथ ही सोनपुर स्टेशन पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बनाए गए सभी होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी यात्री सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments