Friday, October 16, 2026
spot_img
⚡
सेवा संकल्प -एंव-सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत वर्ल्ड एजुकेशन समिट 2026: डॉ. अनिल धानुका ने ऑनलाइन शिक्षा को विद्यार्थियों के भविष्य की नई राह बताय... जयंती पर याद किए गए मिसाइल मैन, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी तैयारियों समीक्षा की गई बैठक नशें और अपराध से दुर रखने का सशक्त माध्यम है खेल:- प्रेम कुमार यशवंत विधायक बबलू मंडल ने मानसी में आरओबी निर्माण के लिए सामान्य विन्यास आरेख साइन करने को लेकर मंत्री को ... सन्हौली दुर्गा स्थान के पास रेलवे की आवंटित जमीन पर अब भी अतिक्रमण: संवेदक मनोहर कुमार कुशवाहा को हो... कथावाचक वृंदावन से पधारे राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज का कराया गया नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं में उत्साह नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नगरवासियों से 21 दिनों के भीतर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की अपील दीपक कुमार बने लोजपा (R) के प्रदेश प्रधान महासचिव, बेगूसराय-खगड़िया में संगठन विस्तार पर जोर
होमखगड़ियाखगड़िया सदरपुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी तैयारियों समीक्षा...

पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी तैयारियों समीक्षा की गई बैठक

*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक, दशहरा पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दशहरा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, आम नागरिकों की सुरक्षा तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निर्धारित समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेंगे तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में आमजन का सहयोग प्राप्त करेंगे। संवेदनशील एवं साम्प्रदायिक तनाव की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी बैठक में सभी पूजा पंडालों, कार्यक्रम स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। रावण पुतला दहन स्थलों पर सुरक्षित दूरी निर्धारित करने एवं बैरिकेडिंग कराने के साथ आयोजन समितियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों और सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त अनुमति के अनुरूप ही कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थल एवं नो-पार्किंग क्षेत्रों को पूर्व से चिह्नित कर आवश्यक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन जुलूस एवं घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था प्रतिमा विसर्जन जुलूसों के लिए निर्धारित मार्ग एवं समय का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा प्रत्येक जुलूस के साथ पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जुलूस में शामिल लोगों के सुरक्षित लौटने तक अपने निर्धारित स्थल पर बने रहने को कहा गया। नगर परिषद खगड़िया एवं नगर परिषद गोगरी के संबंधित पदाधिकारियों को विसर्जन स्थलों, तालाबों एवं नदी घाटों का निरीक्षण करने, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता के अनुसार गश्ती दल एवं राज्य आपदा मोचन बल की प्रतिनियुक्ति, घाटों एवं विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। विद्युत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा
प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर कम ऊंचाई वाले विद्युत तारों, पंडालों तथा अन्य अवरोधों का पूर्व सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खगड़िया को दिया गया। सिविल सर्जन, खगड़िया को आवश्यक दवाओं के साथ एम्बुलेंस, चिकित्सा पदाधिकारी एवं पारा मेडिकल कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, अग्निशमन पदाधिकारियों को खगड़िया एवं गोगरी में अग्निशमन वाहन और अग्निशमन दल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया पर निगरानी एवं अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार की अफवाह या विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या सामने आने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया गया। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र रहेगा सक्रिय दशहरा पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई एवं समन्वय सुनिश्चित करने के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, खगड़िया सक्रिय रहेगा। जिला स्तर पर पुलिस बल एवं प्रशिक्षित मोटरसाइकिल सवार जवानों के दल के माध्यम से विधि-व्यवस्था की निगरानी की जाएगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, जवाबदेही एवं आपसी समन्वय के साथ करने का निर्देश दिया, ताकि दशहरा पर्व जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन, खगड़िया की आम नागरिकों से अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दशहरा पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Most Popular

Recent Comments