JNA/गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को गुजरात राज्य के वलसाड़ जिले के सरीगाम की “जिआई डीसी” स्थित की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी सरीगाम के मानव संसाधन विभाग के तत्वाधान मे कंपनी के मेनेजर श्री संदीप कोठारी जी अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान का आयोजन हुवा -जिसमे आरतीके समस्त कर्मचारी के सामूहिक श्रमदान से कंपनी के पास की रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। आपको बता दे की सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही हमारी जिम्मेदारी- कार्यक्रम की तहत -सेवा संकल्प अभियान 2026 की “सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को गुजरात राज्य के वलसाड़ जिले के सरीगाम की “जिआई डीसी” स्थित की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी सरीगाम के मानव संसाधन विभाग के तत्वाधान मे कंपनी के मेनेजर श्री संदीप कोठारी जी अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया -जिसमे आरती कंपनीके समस्त कर्मचारीयों ने सामूहिक श्रमदान से कंपनी के आस-पास की रोड पर साफ-सफाई की और कंपनी के साथ साथ मे कंपनी आफिस एंव कार्यालय भवन तथा परिसर को सदैव स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया…..।
इस दौरान कंपनी के मेनेजर एंव पर्यावरण एंव सेप्टी डिपार्टमेंट के प्रमुख श्री आनन्द सिंह, मेनेजर श्री एस आर बनछडे, लेब परिक्षण विभागके मेनेजर श्री पिंकेश ओझा,किवे विभाग के मेनेजर श्री राजेश सेटये,एडमिन विभाग के प्रमुख श्री चिराग ओझा, शिवम भट्ट, अन्तेश कोली,रजनीकान्त पटेल,सुमन प्रसाई, महिला आफिसर मे श्रीमति प्रियंका गोहिल, श्रीमति रेणुका मलिक, श्रीमति सुमित्रा वारली, वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार अग्निहोत्री,सिक्योरिटी विभागके प्रमुख टंकप्रसाद दाहाल और कंपनी के विभिन्न विभाग के समस्त कर्मचारीयों ने श्रमदान कर क्षेत्र की स्वच्छता एवं सुंदरता के लिए अपना योगदान दिया , आपको बता दे की – भारत यस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर एंव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत,गुजरात राज्य सरकार तथा भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान-स्वच्छता अभियान एंव सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सरीगाम की मार्गदर्शन मे आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी पास की रोड परीसर मे दिनांक – 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर तक कंपनी की मेनेजर श्री संदीप कोठारी, मेनेजर श्री आनन्द सिंह, चिराग ओझा एंव हर्षदभाई धोड़ी जी की विशेष पहलमे स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान का आयोजित किया गया !! सफाई अभियान वक्त कम्पनी के वक्स मेनेजर एंव कंपनी यूनिट प्रमुख श्री संदीप कोठारी जी ने कंपनी को एंव कंपनी के आसपास के क्षेत्र पर सफाई की अभियान एंव स्वच्छता अभियान चला कर- हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए सफाईकमियों प्रति एवं महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया.. कंपनी के परिसर की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण करने तथा एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से दूरी बनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक संकल्प है। आइए, आजसे आप लोग सभी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में निरंतर अपना योगदान दें,.और उन्होंने यह भी कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे- स्वच्छांजलि के रूप में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा-सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ सफाई अभियान मे श्रमदान देने को कहा, इस अवसर पर पर्यावरण एंव सुरुक्षा विभाग के प्रमुख आनन्द सिंह एंव मेनेजर एस आर बनछडे ने यह कहा की कंपनी के सम्पूर्ण जगहको साफ-सुथरा रखने की आवश्यकता पर भी जोड दिया। ऐसी अभियान तो आजकल में जगह-जगह सामाजिक सेवा संस्थाएं साफ सफाई के लिए लोगों को जागरुक कर रही हैं –यह कोशिश है हमारे देश के नागरिकों मे साफ सफाई को लेकर नजरिया बदलने की. सभी को स्वच्छता पसंद है लेकिन दुर्भाग्य वश हम इसकी जवाबदारी व्यवस्था पर टाल देते हैं। यह दोहरापन की साफ सफाई की उम्मीद तो सबसे है परे हम खुद सबसे बड़े, गंदगी फैलाने के, ब्रांड एंबेसडर हैं-लेकिन इन सबको भी अपना नजरिया बदलना होगा और बेहतर काम, करना होगा.। साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये। “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है” इसी के मद्देनजर देश में स्वच्छता की महती आवश्यकता को देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरु किया। हमें ये समझना चाहिये कि ये केवल हमारे प्रधानमंत्री का कार्य नहीं है, बल्कि कंपनी मे काम करने वाले और समाज में रहने वाले हर इंसान की जिम्मेदारी है। हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये इस अभियान में हमें कंधे से कन्धा मिलकर भाग लेना चाहिये। इसकी शुरुआत घरोंसें, कंपनीनों सें,स्कूलों-कालेजों सें,समुदायों एंव बिभिन्न संस्थानों से हो— जिससे कि देश में व्यापक स्तर पर स्वच्छ भारत क्रांति हो। हमें खुदको, घरको , अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरुरत है।
इस सफाई अभियान मे मानव संसाधन विभाग के प्रमुख हर्षदभाई धोडी जी ने कंपनी के सभी कर्मचारियों के हाथों में झाड़ू थामकर न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित कर्मचारियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक भी किया। स्वच्छता केवल हमारे आसपास के वातावरण को सुंदर बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी भी है। जब जन-भागीदारी जुड़ती है तो स्वच्छता एक अभियान से आगे बढ़कर जनआंदोलन का रूप लेती है।
आइए, हम सब मिलकर अपने कंपनी को,,अपने सरीगाम क्षेत्रको और अपने राज्यको और अपने देशको स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के संकल्प को और मजबूत करें,
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभीका सामूहिक दायित्व है। स्वच्छ सरीगाम-सुन्दर सरीगाम — हम सभी का संकल्प। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत-“स्वच्छ भारत, देश हमारा””जागे हैं, जगाएंगे.- स्वच्छता फैलाएंगे।
⚡


