जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिला पदाधिकारी, श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार बनारसी उच्च विद्यालय, सैदपुर, मानसी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पुतुल कुमारी, महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सीता कुमारी एवं श्रीमती प्रेमलता कुमारी, प्रखंड समन्वयक मनुएला मालविका तथा विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, लैंगिक समानता एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, रंगोली, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को स्कूल किट, सैनिटरी पैड, रूमाल, पानी की बोतल, कलर बॉक्स एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसरों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। जिला प्रशासन, खगड़िया बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
⚡


