Saturday, October 10, 2026
spot_img
⚡
कमिटी में सामाजिक समीकरण का रखा गया ध्यान, अनुराधा कुमारी कुशवाहा कांशीराम ने बहुजन समाज को दिखाई सत्ता में भागीदारी की राह खगड़िया जेल परिसर में जिलाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय गटका खिलाड़ियों का किया सम्मान निर्माणाधीन नाला की गुणवत्ता को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सांसद से हस्तक्षेप की मांग की पूर्व जिप सदस्य के निधन पर जदयू नेताओं ने व्यक्त किए शोक संवेदना आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को लिखित आवेदन दिया जीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया यादगार, अनुराधा ने दी बधाई एवं साधुवाद जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ... गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित
होमबड़ी खबरेंउपराष्ट्रपति ने हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल और हैदराबाद...

उपराष्ट्रपति ने हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल और हैदराबाद मुक्ति संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

  • हैदराबाद का विलय राष्ट्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतीक है : उपराष्ट्रपति
  • सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प, सशस्त्र बलों के साहस और हैदराबाद की जनता के संघर्ष ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया : श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

बड़ी खबरें : हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर आज सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में, उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने हैदराबाद की तत्कालीन रियासत के भारत में विलय के ऐतिहासिक अध्याय को स्मरण किया और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए लड़ने वाले सभी नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हैदराबाद की कहानी कई मायनों में भारत के निर्माण की कहानी है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर, 1948 को हैदराबाद की तत्कालीन रियासत का एकीकृत भारत में विलय राष्ट्र-निर्माण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय था। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र-निर्माण की उस यात्रा का हिस्सा था, जिसने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत किया। उन्होंने रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की निर्णायक भूमिका को भी याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के दृढ़ संकल्प, सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और हैदराबाद के लोगों की भारत में विलय की अटूट इच्छा तथा उनके संघर्ष ने इस क्षेत्र को राष्ट्रीय एकता के दायरे में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस संघर्ष में जोधपुर लांसर्स के वीर सैनिकों के योगदान को भी रेखांकित किया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि हैदराबाद की जनता ने निज़ाम के शासन और रजाकारों द्वारा किए गए अत्याचारों का सामना किया था। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने दृढ़ संकल्प के साथ उन्हें इस अत्याचारपूर्ण शासन से मुक्ति दिलाई और हैदराबाद को भारत का अभिन्न अंग बनाया।

समारोह के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 10 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। “हैदराबाद विमोचनम” विषय पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हैदराबाद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भ को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर, सालार जंग संग्रहालय में आयोजित हैदराबाद मुक्ति दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

 

उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित एक विशेष प्रदर्शनी को भी देखा। इस प्रदर्शनी में हैदराबाद मुक्ति दिवस से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और राष्ट्रीय एकता की यात्रा को प्रदर्शित किया गया था।

इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, मलकाजगिरि के सांसद श्री एटाला राजेंदर, संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह ने इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय के स्मरण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, समानता, गरिमा और अवसर के संवैधानिक मूल्यों तथा भारत की एकता को निरंतर मजबूत करने के संकल्प को भी रेखांकित किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Most Popular

Recent Comments