*अमनी मध्य विद्यालय में नशा मुक्त भारत के बैनर तले निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड स्थिति अमनी पंचायत के मध्य विद्यालय में नशा मुक्त भारत कि ओर से निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम कि शुरूआत। आज मानसी प्रखंड के अमनी मध्य विद्यालय में नशा मुक्त भारत के बैनर तले निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव निशुल्क शतरंज प्रशिक्षक प्रेम कुमार यशवंत के द्वारा कुल चालिस बालक ,बालिका को शतरंज के पात्रों का नाम, पावर, और प्रारंभिक चाल के बारे में बिस्तार पुर्वक बताया गया। प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चौं और युवाऔ में खेल के प्रति रुचि बढाने के साथ साथ उन्हें नशें और अपराध से दुर रहने के लिए प्रेरित करना ताकि वें भविष्य में नशें के मकड़जाल मे ना फंसें। ज्ञात हो कि पिछले बारह हफ्तों से लगातार विभिन्न स्कुल में जाकर सप्ताह में एक बार निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्य में जिला अधिकारी बिक्रम विरकर, खेल पदाधिकारी सह वरिय उप समाहर्ता प्रवीण कुमार, मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी और सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार का काफी सहयोग और उत्साहवर्धन मिल रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत कि ओर से पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।


