*सांसद ने कहा की यह दुख की घड़ी है। दुख के घड़ी में परिवार के लोगों के साथ खड़े हैं*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक लोगों के निधन उपरांत जहाँ शोक संवेदना व्यक्त किया तो वहीं शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान सांसद राजेश वर्मा ने मानसी नगर पंचायत में वार्ड न०-14 में मुख्य पार्षद प्रभा देवी के आवास पर जाकर स्व० प्रमोद कुमार सिंह के शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं स्व प्रमोद कुमार सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। सांसद वर्मा ने स्व० सिंह के परिवार से भी मिलकर ढ़ाढस दिया। बतातें चले की स्व० प्रमोद कुमार सिंह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह के चचरे भाई थे। सांसद ने कहा की यह दुख की घड़ी है। दुख के घड़ी में परिवार के लोगों के साथ खड़े हैं। मौके पर जिला लोजपा अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि डा० पवन जसवाल, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मानसी नवीन पासवान, कक्कु कुमार, विनोद सिंह, अशोक सिंह, सच्चिदानंद सिंह, रिंटु कुमार, विभुति कुमार यादव, वार्ड पार्षद संजीत कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


