Sunday, November 22, 2026
spot_img
⚡
बिहार सरकार के खेल मंत्री से मुलाकात कर फुटबाल खेल को आगे बढाने को लेकर चर्चा कैंजरी सहित लगभग सभी पंचायतों में फसल को भारी नुकसान, किसान मुआवजे की मांग को लेकर लगा रहे गुहार विधायक पन्नालाल पटेल ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन, अब गांव में ही मिलेगी बेहतर इलाज की सुव... बांका में विधायक और डीएम ने आवास लाभुकों का गृह प्रवेश, सौंपी गई चाबी हुनरमंद शिक्षा और कौशल विकास से संवरेगा युवाओं का भविष्य: बबलू मंडल शतरंज एक दिमागी खेल है शतरंज खेलने से दिमाग मजबूत होता है चांदन में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाटर टैंकर के गुप्त तहखाने से 888 लीटर विदेशी शराब बरामद, त... एक साल से नगर परिषद खगड़िया के विकास कार्यों पर ब्रेक! कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यप्रणाली पर नगर सभ... जदयू का सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद होगा ऐतिहासिक , बबलू मंडल मैन ऑफ़ टाइम - अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो दुनिया को बदल दो अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मे...
होमखगड़ियाकैंजरी सहित लगभग सभी पंचायतों में फसल को भारी नुकसान, किसान मुआवजे...

कैंजरी सहित लगभग सभी पंचायतों में फसल को भारी नुकसान, किसान मुआवजे की मांग को लेकर लगा रहे गुहार

*चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ की बारिश से बेलदौर में धान की फसल बर्बाद, खेतों में सड़ने लगा किसानों का खून-पसीने की कमाई वाला अनाज*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से हुई लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कैंजरी पंचायत सहित प्रखंड की लगभग सभी पंचायतों में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल से लेकर कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल तक पानी में डूब गई है। कई जगहों पर कटी हुई फसल सड़ने लगी है। अपनी महीनों की मेहनत और हजारों रुपये की लागत को बर्बाद होते देख किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। हजारों रुपये खर्च कर खेतों में धान की रोपाई की गई थी। दिन-रात मेहनत कर फसल को तैयार किया गया, लेकिन जब धान काटने और घर लाने का समय आया तो लगातार बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में जलजमाव के कारण न तो धान की कटाई हो पा रही है और न ही काटकर रखी गई फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जाना संभव हो रहा है। पानी में भीगने के कारण धान के सड़ने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कृषि विभाग की टीम के नहीं पहुंचने से किसानों में नाराजगी सबसे गंभीर बात यह है कि किसानों के अनुसार अब तक कृषि विभाग के किसी पदाधिकारी या कर्मी ने प्रभावित खेतों पर पहुंचकर फसल क्षति का जायजा नहीं लिया है। किसानों का आरोप है कि नुकसान का आकलन करने के लिए भी अब तक कोई टीम नहीं भेजी गई है। ऐसे में किसानों को समझ नहीं आ रहा है कि उनकी बर्बाद होती फसल की भरपाई कैसे होगी। कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 8 के किसान मकेश्वर यादव, मधुसूदन यादव, रविन्द्र यादव, सुमलेश कुमार, नीलेश कुमार, नीरज कुमार, राजा कुमार, रतन यादव और सिकंदर सादा सहित दर्जनों किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। वहीं केहर मंडल टोला से उदय मंडल, पीरनगरा से सुधीर यादव एवं ब्रजेश यादव, माली से मिथिलेश यादव एवं रौशन कुमार, महिनाथनगर से मनोज कुमार, गोंगी से मिथिलेश यादव एवं राजा कुमार, बेला नौवाद से आशीष यादव एवं मुन्ना कुमार, तेलिहार से घनश्याम कुशवाहा एवं पवन सिंह, बोबिल पंचायत से ऋषभ कुमार, राजेश यादव एवं प्रेम कुमार, पचौत से नवल किशोर गुप्ता, मुकेश कुमार एवं जयचन्द गुप्ता, चौढ़ली से किस्मत अली, डुमरी से सुमित कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के किसानों ने भी फसल बर्बादी पर चिंता जताई है। मुआवजा नहीं मिला तो अगली खेती करना भी होगा मुश्किल किसानों का कहना है कि धान की खेती में बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी पर हजारों रुपये खर्च किए गए हैं। अब जब फसल तैयार होकर घर आने वाली थी, तब बारिश ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। यदि सरकार की ओर से उचित मुआवजा नहीं मिला तो उनके सामने अगली खेती करने का संकट खड़ा हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी और परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से लगाई गुहार प्रभावित किसानों ने बिहार सरकार, जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग से अविलंब प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पंचायतवार फसल क्षति का सर्वे कराया जाए तथा वास्तविक नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने कहा कि अन्नदाता आज अपनी ही उपज के लिए मोहताज होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। यदि समय रहते सरकार ने उनकी सुधि नहीं ली तो हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी और भविष्य की खेती का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments