जगदूत न्यूज राजा वर्मा की रिपोर्ट वैशाली की डीएम वर्षा सिंह बिहार की बेटी है खगड़िया जिले के महेशखुट प्रखंड के बोरना गांव की रहने वाली है उनके पिता स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह नागपुर के बड़े व्यवसाईयों में शुमार थे। पिता के सपने को पूरा करने के लिए वर्षा सिंह ने दिन-रात मेहनत की पहले दो प्रयासों में सफल नहीं हो पाई फिर 2016 में कमाल कर दिया यूपीएससी क्वालीफाई करके वर्षा के पिता अरुण कुमार सिंह से हमारा पारिवारिक संबंध रहा जब वह अपने संघर्ष की गाथा सुनाते थे तो आंखों में आंसू आ जाता था कैसे खगड़िया का एक व्यक्ति रोजी रोजगार की तलाश में नागपुर पहुंचता है और वहां से मेहनत मजदूरी करके हजारों करोड रुपए का अपना व्यवसाय खड़ा कर लेता है।
अपनी मेहनत और ईमानदारी से। बेटी को कलेक्टर बनते हुए देखना अरुण बाबू का सपना था यह सपना उनकी बेटी वर्षा सिंह ने पूरा किया बिहार में स्थापित होने के साथ ही जिस जिले में रही वहां चर्चा में रही कड़क अधिकारी आम आदमी के लिए सर्व सुलभ अधिकारी। कभी महिलाओं के साथ जागरूकता गीत गाते नजर आती है तो कभी धान के खेतों में रोपनी करते हुए।
⚡




