Sunday, November 8, 2026
spot_img
⚡
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब शारदा सिन्हा की 02 पुण्य तिथि  धूमधाम से मनाया विद्यालय मे चोरी की घटना घटित हो रही है, जिलाधिकारी महोदय, खगडिया से मांग किया मथार गंगा कटाव से तीन पंचायतों पर मंडरा रहा खतरा, बंडाल निर्माण की मांग लेकर सीएम से मिले विधायक बबल... बेटरन शतरंज में मनोज राय प्रथम तो तृतीय स्थान पर रहे प्रेम कुमार यशवंत छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर डीएम से मिले मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू सिंह अतिक्रमण हटाने के नाम पर मानसी बाजार में खानापूर्ति, छह बार कार्रवाई के बाद भी सड़क पर दुकानें नगर पंचायत मानसी वार्ड 14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने... खगड़िया 27 वर्षों तक सेवा देने वाले चौकीदार मो. परवेज आलम का हार्ट अटैक से निधन, साथियों में मातम ललित कुमार मिश्रा ने अपने नीजी कोष से छात्र/छात्रा के बीच कापी कलम वितरण किए
होमखगड़ियाजयंती पर याद किए गए मिसाइल मैन, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को...

जयंती पर याद किए गए मिसाइल मैन, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

*डॉ. कलाम का जीवन छात्र-युवाओं के लिए प्रेरणापुंज: आचार्य राकेश पासवान शास्त्री*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 15 अक्टूबर सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, नन्हकू मंडल टोला में गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं लेखक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती समारोह विश्व छात्र दिवस के रूप में हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नागरिक परिषद के सदस्य एवं स्थानीय समाजसेवी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा प्रधानाध्यापिका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन संस्कृत शिक्षक हीरालाल शास्त्री ने किया। उपस्थित लोगों ने डॉ. कलाम के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष, साधना, वैज्ञानिक चेतना और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। साधारण परिवार से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से इतिहास रचा। मिसाइल मैन के रूप में भारतीय रक्षा एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वे न केवल ज्ञान के पुजारी और कर्म के उपासक थे, बल्कि वास्तव में कलाम साहब छात्र युवाओं के लिए प्रेरणापुंज थे। उनका जीवन विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, ज्ञान अर्जित करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा देता है।
शास्त्री ने विद्यार्थियों से नशे और मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। शास्त्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज किताब के सामने झुकोगे तो आने वाले समय में दुनियां तेरे कदमों में झुकेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों को आत्मसात कर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना है।
प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक अशोक कुमार, रविंद्र कुमार, मयंक प्रियदर्शी, कुमारी सोनम, महताब आलम, पियुष कांति राय, पवन कुमार, लिपिक रूपम कुमारी, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य ईशा देवी तथा रात्रि प्रहरी राजेश यादव सहित छात्र-छात्राओं रोनिका, सूर्यवंश, मौसम, आर्यन, अंशिका, अंकिता और उजाला ने भाग लिया। सभी ने डॉ. कलाम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments