Tuesday, November 24, 2026
spot_img
⚡
मानव कुमार को शानदार चमचमाती हुई ट्राॅफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया बिहार को बदहाल से खुशहाल बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया, उनके विकास मॉडल का दुनिया कर रही अनुकरण: ... सभी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश रेल... पूर्वी ठाठ पंचायत के राजस्व में सत्र 2026-2027 खरीफ फसल का अगहनी धान का क्रॉप कटिंग का उप निदेशक ने ... जनप्रतिनिधियों के साथ हुए व्यवहार से आहत नगर सभापति अर्चना कुमारी, डीएम से निष्पक्ष समीक्षा एवं आवश्... पत्रकार मुकेश को भागलपुर में बेस्ट अवार्ड से सम्मानित  विकास योजनाओं को गति देने में जुटा मुजफ्फरपुर प्रशासन, डीडीसी ने भूमि उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बै... विधायक ने दामोदरपुर ईदगाह चौक से बैरिया रेलवे गुमटी तक जाने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक कार्यालय में सैकड़ों दीपों से जगमगाया दीपोत्सव खगड़िया की बेटी ने किया कमाल वैशाली के डीएम वर्षा
होमखगड़ियाखगड़िया सदरबिहार को बदहाल से खुशहाल बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया,...

बिहार को बदहाल से खुशहाल बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया, उनके विकास मॉडल का दुनिया कर रही अनुकरण: मंत्री मदन सहनी

*सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया*
*जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 24 नवम्बर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को खगड़िया में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री मदन सहनी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जो मजबूत आधारशिला रखी है, उसका आज देश-दुनिया में अनुकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 24 नवम्बर 2005 बिहार के इतिहास में एक निर्णायक दिन है । जब नीतीश कुमार ने राज्य की सत्ता की बागडोर संभालकर बदहाल बिहार को खुशहाल और विकासशील बिहार बनाने का ऐतिहासिक अभियान शुरू किया। वर्ष 2005 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में सड़कों की स्थिति इतनी बदतर थी कि यह पहचानना मुश्किल था कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय उच्च पथों के नवीनीकरण से लेकर ग्रामीण एवं प्रमुख सड़कों के निर्माण तक व्यापक कार्य हुए। आज बिहार के किसी भी जिले से राजधानी पटना पहुंचना पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो गया है। उन्होंने दरभंगा में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा बिहार की सड़कों की गुणवत्ता की सराहना किए जाने का भी उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अपराध, अराजकता और पिछड़ेपन की छवि से बाहर निकलकर विकास, सुशासन और सामाजिक सद्भाव की नई पहचान बनाई है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचना के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी ऐतिहासिक बदलाव आया है। पोशाक योजना, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास, 12 लाख सरकारी नौकरियों और 40 लाख रोजगार के अवसरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन पहलों ने युवाओं के भविष्य को नई दिशा दी है। महिला सशक्तीकरण को नीतीश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत तथा पंचायतों और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे फैसलों ने महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई प्रदान की है। बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन, शराबबंदी, जल-जीवन-हरियाली, हर घर नल का जल और सात निश्चय जैसी योजनाएं भी बिहार के सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ियां हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में कृषि रोड मैप के माध्यम से किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि मक्का उत्पादन के क्षेत्र में बिहार को मिला पुरस्कार गर्व का विषय है। वहीं, उत्तर बिहार में मखाना उत्पादन और उसके वैश्विक निर्यात की संभावनाएं राज्य की आर्थिक प्रगति को नई मजबूती दे रही हैं। दलित, महादलित, पिछड़े, अतिपिछड़े, गरीब सवर्ण सहित समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना नीतीश कुमार की समावेशी राजनीति की पहचान है।
आगामी परिसीमन का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत, जिला परिषद, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत, विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की संरचना एवं संख्या में बदलाव की संभावना है। ऐसे में महिलाओं को अपनी राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रभावी हिस्सेदारी मिल सके।
शराबबंदी पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि इसे प्रभावी ढंग से लागू रखने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। अब शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त कंपनियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और समावेशी विकास के लिए जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। हमारे नेता नीतीश कुमार और निशांत कुमार जाति नहीं, बल्कि जमात की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा बिहार और बिहारवासियों का हित रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मंत्री ने सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार के विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में 21 वर्षों के अंतराल में पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए तमाम विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा हम महिलाओं के लिए तो नीतीश कुमार भाग्यविधाता हैं और युवाओं का सच्चे हिमायती। इस अवसर पर बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, अलौली विधायक रामचंद्र सदा, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व एमएलसी रूदल राय, महिला आयोग सदस्य साधना देवी सदा, प्रदेश नेता पप्पू सिंह निषाद, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध कुमार पटेल, अरुण कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,दीपक सिन्हा, अलौली विधायक प्रतिनिधि मनीष मंडल,राजकुमार फोगला, सुबोध यादव, निर्मला कुमारी, संदीप केडिया,राजीव रंजन, धर्मेंद्र महतो,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,सावन कुमार बंटी,संजय जयसवाल, पंकज गुप्ता,केप्टन योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल जयसवाल,शहाब उद्दीन, अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह मुखिया, प्रमोद कुमार सिंह, रामप्रवेश यादव,जियाउल हक,फिरदोस आलम, नासिर इकबाल, गणेश पटेल,विणा पासवान, मुन्नी जयसवाल, गीता कुमारी, मिथलेश देवी, इम्तियाज खान, सिद्धांत सिंह छोटू, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य पटेल, छात्र जिला अध्यक्ष गुलशन कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनय सिंह रोशन, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी,पंचायती राज अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह,विधि जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार अधिवक्ता, वन्दना भारती, जयप्रकाश मौर्य,कमल किशोर पटेल,कमल कुमार पटेल, प्रखंड अध्यक्षों में क्रमशः रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह,अशोक राय, सुबोध साह,नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जदयू नेता हर्षवर्धन सिंह कुशवाहा, राजवर्धन सिंह कुशवाहा, अमित कुमार गौतम,नीलकमल पटेल, संजय कुमार,पार्वती देवी,पूनम जयसवाल, ममता जायसवाल, अमरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार पोद्दार, जयजयराम कुमार सहित
जदयू के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments