Monday, November 23, 2026
spot_img
⚡
पत्रकार मुकेश को भागलपुर में बेस्ट अवार्ड से सम्मानित  विकास योजनाओं को गति देने में जुटा मुजफ्फरपुर प्रशासन, डीडीसी ने भूमि उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बै... विधायक ने दामोदरपुर ईदगाह चौक से बैरिया रेलवे गुमटी तक जाने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक कार्यालय में सैकड़ों दीपों से जगमगाया दीपोत्सव खगड़िया की बेटी ने किया कमाल वैशाली के डीएम वर्षा डॉ. अनिल धानुका को ‘शिक्षा वीर’ की उपाधि से किया गया सम्मानित बिहार सरकार के खेल मंत्री से मुलाकात कर फुटबाल खेल को आगे बढाने को लेकर चर्चा कैंजरी सहित लगभग सभी पंचायतों में फसल को भारी नुकसान, किसान मुआवजे की मांग को लेकर लगा रहे गुहार विधायक पन्नालाल पटेल ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन, अब गांव में ही मिलेगी बेहतर इलाज की सुव... बांका में विधायक और डीएम ने आवास लाभुकों का गृह प्रवेश, सौंपी गई चाबी
होमखगड़ियाविकास योजनाओं को गति देने में जुटा मुजफ्फरपुर प्रशासन, डीडीसी ने भूमि...

विकास योजनाओं को गति देने में जुटा मुजफ्फरपुर प्रशासन, डीडीसी ने भूमि उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बैठक

*उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि चिह्नित कर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें*

 जगदूत न्यूज मुजफ्फरपुर से अशोक तिवारी की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर जिले में जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन में तेजी लाने की पहल की है। इसी कड़ी में उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा की अध्यक्षता में जिले के सभी संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान बसेरा-2, वीबी-रामजी, ग्रामीण हाट निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, एनओसी निर्गत करने, सीमांकन और भूमि से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई।उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि चिह्नित कर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें। भूमि संबंधी एनओसी और सीमांकन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन यानी एसएलडब्ल्यूएम के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्यों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के बीच समन्वय और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन जरूरी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments