Monday, November 23, 2026
spot_img
⚡
पत्रकार मुकेश को भागलपुर में बेस्ट अवार्ड से सम्मानित  विकास योजनाओं को गति देने में जुटा मुजफ्फरपुर प्रशासन, डीडीसी ने भूमि उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बै... विधायक ने दामोदरपुर ईदगाह चौक से बैरिया रेलवे गुमटी तक जाने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक कार्यालय में सैकड़ों दीपों से जगमगाया दीपोत्सव खगड़िया की बेटी ने किया कमाल वैशाली के डीएम वर्षा डॉ. अनिल धानुका को ‘शिक्षा वीर’ की उपाधि से किया गया सम्मानित बिहार सरकार के खेल मंत्री से मुलाकात कर फुटबाल खेल को आगे बढाने को लेकर चर्चा कैंजरी सहित लगभग सभी पंचायतों में फसल को भारी नुकसान, किसान मुआवजे की मांग को लेकर लगा रहे गुहार विधायक पन्नालाल पटेल ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन, अब गांव में ही मिलेगी बेहतर इलाज की सुव... बांका में विधायक और डीएम ने आवास लाभुकों का गृह प्रवेश, सौंपी गई चाबी
होमबड़ी खबरेंविधायक ने दामोदरपुर ईदगाह चौक से बैरिया रेलवे गुमटी तक जाने वाली...

विधायक ने दामोदरपुर ईदगाह चौक से बैरिया रेलवे गुमटी तक जाने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया

*विधायक ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी*

 जगदूत न्यूज कांटी से अशोक तिवारी की रिपोर्ट कांटी बिहार विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत संरचना के विकास को गति देने की दिशा में विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार की पहल पर दामोदरपुर की जर्जर सड़क का निर्माण पूरा हो गया। सोमवार को विधायक ने दामोदरपुर ईदगाह चौक से बैरिया रेलवे गुमटी तक जाने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया। सड़क निर्माण पूरा होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने विधायक का फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। स्कूली बच्चों के साथ व्यवसायियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण की पहल की गई। यह सड़क मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग से जुड़ती है और कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से आवागमन, शिक्षा, व्यापार और दैनिक गतिविधियों में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग पश्चिमी के तहत कराया गया है। इसकी गुणवत्ता की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही थी। मौके पर इरफान अहमद दिलकश, रमेश शर्मा, राकेश कुमार, मनीष कुमार, संजय सिंह, संतोष ठाकुर, सुरेश चौधरी, गौतम गुप्ता, राज किशोर साह, जुनैद हसन, राजीव ठाकुर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments