Saturday, October 10, 2026
spot_img
⚡
दीपक कुमार बने लोजपा (R) के प्रदेश प्रधान महासचिव, बेगूसराय-खगड़िया में संगठन विस्तार पर जोर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरू... सत्यम कुमार बिजेता तो हिमांशु कुमार बने उपबिजेता कमिटी में सामाजिक समीकरण का रखा गया ध्यान, अनुराधा कुमारी कुशवाहा कांशीराम ने बहुजन समाज को दिखाई सत्ता में भागीदारी की राह खगड़िया जेल परिसर में जिलाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय गटका खिलाड़ियों का किया सम्मान निर्माणाधीन नाला की गुणवत्ता को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सांसद से हस्तक्षेप की मांग की पूर्व जिप सदस्य के निधन पर जदयू नेताओं ने व्यक्त किए शोक संवेदना आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को लिखित आवेदन दिया
होमखगड़ियासत्यम कुमार बिजेता तो हिमांशु कुमार बने उपबिजेता

सत्यम कुमार बिजेता तो हिमांशु कुमार बने उपबिजेता

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी  सत्यम कुमार बिजेता तो हिमांशु कुमार बने उपबिजेता। नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में आज एकनिया मध्य विद्यालय मानसी के खेल परिसर में द्वितीय शहीद धन्ना-माधव स्मृति निशुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे पहले से ग्यारहवें स्थान प्राप्त करने बाले खिलाड़ियौं का नाम क्रमश सत्यम कुमार, हिमांशु कुमार, अभिमन्यू कुमार, प्रिंस कुमार, कृष्ण कुमार, अमृता कुमारी, पियुष कुमार, पियुष द्वितीय, शिवानी कुमारी, ऋतिका कुमारी और पियुष तृतीय है। सभी खिलाड़ी को मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लिलावती कुमारी विशिष्ट अतिथि मानसी नगर पंचायत 16 के वार्ड पार्षद डेविड कुमार, जिला प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ खगड़िया के अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, विद्यालय प्रभारी दिवाकर कुमार, शिक्षक मणिकान्त कुमार के हाथों से मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। नशा मुक्त भारत कि ओर से मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सहित सभी सम्मानित अतिथि को मोमेंन्टो देकर सम्मानित किया गया। इधर खगड़िया जिला पदाधिकारी श्री विक्रम विरकर के सभी खेलों के विकास हेतु दिशा निर्देश के आलोक में निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का आयोजन पहले कि तरह आगें भी नशा मुक्त भारत कि ओर से होता रहेगा। छात्रों को अपराध और नशे के मकड़जाल से बचाने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम बन सकता है। मोकै पर मौजूद खिलाड़ी विट्टु कुमार, हैप्पी कुमार, आदित्य कुमार, निरज कुमार, शीव कुमार, अंजलि कुमारी, रागीनी कुमारी, सुहानी कुमारी सहित विद्यालय की रसोईया भी मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Most Popular

Recent Comments