*24 नवम्बर 2005 को बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को सौंपी थी सत्ता की बागडोर, उसी दिन से शुरू हुआ सुशासन और विकास का नया अध्याय: बबलू मंडल*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 23 नवम्बर सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर खगड़िया में उत्सवी माहौल देखने को मिला। शहर के कचहरी रोड स्थित सदर विधायक कार्यालय में रविवार की संध्या सदर विधायक एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। दीपों की रोशनी के बीच बिहार में सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि 24 नवम्बर 2005 बिहार के राजनीतिक और विकासात्मक इतिहास की एक महत्वपूर्ण तारीख है। इसी दिन बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार को जनादेश देकर राज्य की सत्ता की बागडोर सौंपी थी। यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य को लेकर जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का नया अध्याय था।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, युवाओं को सरकारी नौकरी, महिला आरक्षण, सामाजिक न्याय और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित हुए। सुशासन दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शासन में जवाबदेही, पारदर्शिता, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर है। विधायक ने कहा कि 24 नवम्बर को आयोजित होने वाला सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम जनसंवाद, विचार-विमर्श और सरकार की विकासात्मक यात्रा को समझने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मंगलवार को शहर के खेल भवन में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
दीपोत्सव के माध्यम से उपस्थित नेताओं ने सुशासन, सामाजिक सद्भाव और विकास की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, संदीप केडिया, रामविलास महतो, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह मुखिया, अंगद कुमार जदयू नेता सिद्धांत सिंह छोटू, अभिषेक कुमार सिंह, रविन्द्र पोद्दार,रंजन कुमार,बादल कुमार पटेल,मिथुन कुमार एवं बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।




