Sunday, October 25, 2026
spot_img
⚡
रेस 55 मक्के के बीज के गुणवत्ता से किसानों में खुशहाली,,विधि पूर्वक पूजा कर किए बुआई* अपाची बाइक की टक्कर से पूर्व सरपंच की सासू मां बेनो देवी की मौत, गांव में शोक डस्टबिन लगवाकर साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, आम लोगों से भी सहयोग की अपील, कहीं कमी दिखे तो सीधे ... बचपन प्ले स्कूल खगड़िया में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां दुर्गा की झांकी से मोहा सबका मन सांसद वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार के लोगों से मिलकर, तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन क... रीढ़ के दर्द को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक: डॉ. सौरभ कुमार झा सेवा संकल्प -एंव-सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत वर्ल्ड एजुकेशन समिट 2026: डॉ. अनिल धानुका ने ऑनलाइन शिक्षा को विद्यार्थियों के भविष्य की नई राह बताय... जयंती पर याद किए गए मिसाइल मैन, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी तैयारियों समीक्षा की गई बैठक
होमखगड़ियाअपाची बाइक की टक्कर से पूर्व सरपंच की सासू मां बेनो देवी...

अपाची बाइक की टक्कर से पूर्व सरपंच की सासू मां बेनो देवी की मौत, गांव में शोक

*आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जताई गहरी संवेदना, कहा—बेनो देवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 24 अक्टूबर।खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित नन्हकू मंडल टोला ढाला के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में लगभग 70 वर्षीय बेनो देवी की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नन्हकू मंडल टोला निवासी सहदेव यादव की पत्नी तथा रहीमपुर मध्य पंचायत की पूर्व सरपंच रेखा देवी की सासू मां एवं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि धर्मदेव यादव की माता बेनो देवी कुरहा से लौट रही थीं। एनएच-31 स्थित नन्हकू मंडल टोला ढाला के समीप टेम्पो से उतरकर वह अपने गांव की ओर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात अपाची मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बेनो देवी की मौत हो गई। घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। सदर अस्पताल, खगड़िया में शव का अंत्यपरीक्षण कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बेनो देवी का निधन अपूरणीय क्षति: आचार्य राकेश पासवान शास्त्री इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बेनो देवी के असामयिक निधन पर स्थानीय समाजसेवी एवं जदयू नेता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बेनो देवी का निधन उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शास्त्री ने जिला प्रशासन से मृतका के पात्र आश्रितों को नियमानुसार सरकारी प्रावधानों के तहत चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी परिवार के सदस्य की असामयिक मृत्यु पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल देती है। ऐसे समय में पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से घटना के तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करने की भी अपील की।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments