Wednesday, November 25, 2026
spot_img
⚡
सात दिवसीय श्री भागवत महापुराण कथा यज्ञ का हर्षौल्लास पूर्वक कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ निशुल्क ओपन शतरंज में नेवक कुमार एवं अंडर 8 में प्रियांशु राज चैंपियन बने जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप एवं समझाने-बुझाने के बाद काम पर लौटे नगर परिषद कर्मी, मानव कुमार को शानदार चमचमाती हुई ट्राॅफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया बिहार को बदहाल से खुशहाल बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया, उनके विकास मॉडल का दुनिया कर रही अनुकरण: ... सभी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश रेल... पूर्वी ठाठ पंचायत के राजस्व में सत्र 2026-2027 खरीफ फसल का अगहनी धान का क्रॉप कटिंग का उप निदेशक ने ... जनप्रतिनिधियों के साथ हुए व्यवहार से आहत नगर सभापति अर्चना कुमारी, डीएम से निष्पक्ष समीक्षा एवं आवश्... पत्रकार मुकेश को भागलपुर में बेस्ट अवार्ड से सम्मानित  विकास योजनाओं को गति देने में जुटा मुजफ्फरपुर प्रशासन, डीडीसी ने भूमि उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बै...
होमखगड़ियाखगड़िया सदरनिशुल्क ओपन शतरंज में नेवक कुमार एवं अंडर 8 में प्रियांशु राज...

निशुल्क ओपन शतरंज में नेवक कुमार एवं अंडर 8 में प्रियांशु राज चैंपियन बने

*शतरंज खिलाड़ी विरांश विरकर व नन्ही खिलाड़ी हर्षिका द्वारा शतरंज की चाल चलकर शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत शतरंज अकैडमी खगड़िया द्वारा आयोजित शहीद धन्ना माधव ममोरियल राज्य स्तरीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 नवंबर 2026 को खगड़िया शहर के मिल रोड स्थित आदित्य लाइब्रेरी में किया गया। इसकी जानकारी नशा मुक्त भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने दी। उन्होंने आगे कहा की इस शतरंज प्रतियोगिता में जिले के तथा जिले से बाहर के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। शहर के डॉक्टर आनंद सुल्तानिया एवं शतरंज खिलाड़ी विरांश विरकर व नन्ही खिलाड़ी हर्षिका द्वारा शतरंज की चाल चलकर शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। अन्डर 8 एवं ओपन केटोगरी के फाइनल राउंड का रिजल्ट इस प्रकार रहा । ओपन वर्ग में सभी खगड़िया के बीच नेवक कुमार विजेता, मनोज कुमार राय उपविजेता, श्रीनाथ विनायक तृतीय, सौरभ कुमार चौथा व हेमंथ कुमार पांचवा स्थान तथा अन्डर 8 वर्ग में खगड़िया के प्रियांशु राज विजेता, वीरांश वीरकर उपविजेता, बेगुसराय के पियुष कुमार तीसरा, खगड़िया के अर्पित अग्रवाल चौथा एवं कटिहार की चार वर्ष की नन्ही खिलाड़ी हर्षिकाश्री पांचवा स्थान हासिल कर बाजी मारी। उक्त सभी खिलाड़ियों को समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी चन्दन कुमार, आदित्य लाइब्रेरी के आदित्य कुमार, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत एवं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक जे के जवाहर ने ओपन वर्ग के दस खिलाडिय़ों एवं अन्डर 8 के सात खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के सहयोगी माधव कुमार यशवंत, शतरंज खिलाड़ी खगड़िया के यालिनी श्री, यातिका श्री, बादल कुमार, बेगुसराय के मुकेश कुमार पंडित, प्रशांत राज, अदिति आर्यन, कटिहार की अनन्या श्री, खगड़िया के आरव आदित्य गुप्ता, अन्डर 19 बालिका वर्ग की 2023 SGFI बिहार चैम्पियन तन्नु कुमारी एवं ऋषि राज के अलावे दर्जनों खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के खिलाड़ियौं के द्वारा जिला खेल पदाधिकारी चन्दन कुमार को अंग वस्त्र और मोमेंन्टो देकर सम्मानित किया गया।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments