खगड़िया : बेला सिमरी स्थित हीरो शोरूम के प्रांगण में आयोजित स्मृतिशेष संटू केशरी मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट 2026 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। 16 अगस्त से शुरू हुए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में साकेत सहनी ने मन्नु सिंह को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मन्नु सिंह उपविजेता रहे।
क्वार्टर फाइनल में साकेत सहनी ने सोनू केशरी, किशन सिंह ने अनिष रंजन, मन्नु सिंह ने निरंजन सहनी तथा रजनीश रंजन ने कुन्दन कुमार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में मन्नु सिंह ने किशन सिंह को, जबकि साकेत सहनी ने रजनीश रंजन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में साकेत सहनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मन्नु सिंह को पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
समापन समारोह में स्मृतिशेष संटू केशरी के पिता योगेंद्र केशरी ने विजेता साकेत सहनी एवं उपविजेता मन्नु सिंह को पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन बेला सिमरी कैरम क्लब के तत्वावधान में हुआ।
सचिव अमलेन्द्र कुमार पासवान, अध्यक्ष रजनीश रंजन एवं कोषाध्यक्ष कुन्दन कुमार सहित क्लब के सदस्यों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


