Friday, October 9, 2026
spot_img
⚡
कमिटी में सामाजिक समीकरण का रखा गया ध्यान, अनुराधा कुमारी कुशवाहा कांशीराम ने बहुजन समाज को दिखाई सत्ता में भागीदारी की राह खगड़िया जेल परिसर में जिलाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय गटका खिलाड़ियों का किया सम्मान निर्माणाधीन नाला की गुणवत्ता को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सांसद से हस्तक्षेप की मांग की पूर्व जिप सदस्य के निधन पर जदयू नेताओं ने व्यक्त किए शोक संवेदना आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को लिखित आवेदन दिया जीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया यादगार, अनुराधा ने दी बधाई एवं साधुवाद जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ... गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित
होमखगड़ियाखगड़िया सदरहमारे नेता नीतीश कुमार की पहल से जीविका दीदियां हर क्षेत्र में...

हमारे नेता नीतीश कुमार की पहल से जीविका दीदियां हर क्षेत्र में कर रही हैं विकास , प्रभारी मंत्री मदन सहनी

*नीतीश संवाद—जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न*

*प्रभारी मंत्री ने महिलाओं की भीड़ देखकर कार्यक्रम को ‘सुपर से भी ऊपर’ बताया*

*जीविका के कारण हर मुद्दे पर महिलाएं स्वयं ले रही हैं निर्णय : अनुराधा कुमारी कुशवाहा*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 2 अक्टूबर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहर से सटे बछौता स्थित राज कौशल रीसोर्ट में जनता दल यूनाइटेड द्वारा ‘नीतीश संवाद—जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों की सहभागिता रही, जिससे पूरा सभागार खचाखच भर गया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बीच कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राका सहाय ने किया। बिहार गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आगत अतिथियों का अंगवस्त्र, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री मदन सहनी सहित जदयू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया एवं उनके अधूरे सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान सभागार में जीविका दीदियों की भारी उपस्थिति रही। बीच-बीच में ‘नीतीश-निशांत कुमार जिंदाबाद’ और ‘जीविका दीदी जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा।महिलाओं के जीवन में आया व्यापक बदलाव : मदन सहनी,मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने जीविका दीदियों को 20 वर्ष की उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीविका ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि दो दशक पहले बड़ी संख्या में महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित थीं। आज वही महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं, अपने परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में भूमिका निभा रही हैं और सामाजिक जीवन में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2006 में जीविका की शुरुआत हुई, जिसने महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया।
मंत्री ने जीविका से जुड़े विभिन्न आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में 13 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है और करीब 1 करोड़ 88 लाख महिलाएं इन समूहों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं तथा करीब 50 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगभग 75 हजार करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी गतिविधियों में भी जीविका दीदियों की भागीदारी बढ़ी है। अनुदानित दर पर रोजगार हेतु ऋण दी जा रही है।उन्होंने छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं विद्यालयी सुविधाओं के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। मदन सहनी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किए जाने से बड़ी संख्या में महिलाएं निर्वाचित होकर सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी शासन और विकास की प्रक्रिया में और मजबूत हुई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों के सुझावों और मांगों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली तथा शराबबंदी जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन को बेहतर बनाना रहा है।
जहां महिलाएं एकजुट होती हैं, वहां सफलता मिलती है।
मदन सहनी ने जीविका दीदियों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं की संगठित शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, इलाज अथवा अन्य जरूरी कार्यों के लिए परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना आवश्यक है और जीविका समूह इस दिशा में महिलाओं को सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने भविष्य में परिसीमन के बाद पंचायतों, लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों में संभावित बदलाव का उल्लेख करते हुए महिलाओं से सार्वजनिक जीवन में अपनी भागीदारी के लिए अभी से जागरूक एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया।जीविका ने महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार दिया’ अनुराधा,जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के लिए किए गए प्रयासों का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को समूह के रूप में संगठित कर उन्हें बचत, रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं परिवार और समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हुई हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूत किया है और उनके सामाजिक दायित्वों की भूमिका को भी विस्तार दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक अवसरों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के शुरुआती उद्बोधन से जहां महिलाओं में गजब का उत्साह बढ़ा। वहीं नगर परिषद उपसभापति मोहतरमा शबनम जवीन द्वारा धन्यवाद किया जाना भी चर्चा में रहा।
कार्यक्रम में जदयू के अलौली विधायक रामचंद्र सदा, कार्यक्रम प्रभारी रीता कुमारी, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, पंकज कुमार पटेल, राजकुमार फोगला,दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, सुनील कुमार, धर्मेंद्र महतो,शहाब उद्दीन,प्रभाकर चौधरी मन्टून, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ धीरेंद्र कुमार,सावन कुमार बंटी,रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा,ललित चौधरी चन्देश्वरी राम, आदित्य पटेल, सिद्धांत छोटू, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान,विनय सिंह रोशन,ममता जयसवाल, पूनम जयसवाल, वन्दना भारती, मुन्नी जयसवाल, पार्वती देवी, चन्द्रप्रभा देवी,मिथलेश देवी,सुधा कुमारी,रिंकी कुमारी, तुलसी देवी,राखी देवी, मालती देवी,सरीता देवी, हीरा देवी,इन्दूला देवी,सुबोध यादव,फिरदोस आलम,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी,संजय जायसवाल, सुनील कुमार सिंह,ललन कुमार, नीलकमल पटेल, संजय कुमार, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल,किरणदेव करण,उदय प्रसाद सिंह, रामप्रवेश यादव,सैफ उद्दीन, अमित कुमार गौतम,ऋषभ कुमार, डॉ रवि, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। महिलाओं की व्यापक सहभागिता और उत्साह के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Most Popular

Recent Comments