जगदूत न्यूज बाँका से दिलावर अंसारी की रिपोर्ट कटोरियाबांका चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव मे संचालित मदरसातुल बनात सना एकडमी मे मुफ्त में दीनी तालिम के साथ आधुनिक शिक्षा दे रही है!जिसमे गणित, विज्ञान अंग्रेजी, संस्कृत ,हिन्दी कम्पुटर शिक्षा आदि की मुफ्त में तालिम पाकर बच्चो की हौसला चरम पर है!कोई शिक्षक,कोई पुलिस ,कई इंजिनियरिंग सहित अन्य विभाग मे जाने की राह तलाश रहे है!छात्र नजराना खातुन ने बताया कि इस तरह इदारा चलने से गरीब बेटिया भी शिक्षक पुलिस इंजिनियरिंग सहित अन्य विभाग में जाने की राह आसान हो जाती है!वही छात्र अफसाना खातुन ने कहा कि अमीर पढ़े, गरीब भी पढ़े ,वेटा पढ़े वेटी भी पढ़े तभी तो जिला के साथ साथ देश आगे बढ़ेगा!छात्र नुसरत ने कहा कि इस तरह एदारा खुलने से गरीब बेटिया की राह आसान हो जाती है और हमारे समाज में तालिम से कोई बंचित नही रह जाती है,उन्होनें समाज में सक्षम लोगों से इस तरह एदारा खोलने इसमे सहयोग करने की अपील की है!छात्र रूकसाना,तमन्ना,नाजिया,सावरीन सहित कई छात्र ने स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी लोगों से अपील की है कि जगह जगह निशुल्क कंपटीशन कोर्स कोचिंग खोला जाए ताकि गरीब घर के वेटा वेटी भी,अपने प्रतिभा को निखार सके!वही ओलमा काउंसिल के जिला सचिव मुफ्ती मुस्तिक अहमद ने कहा कि ओलमा काउंसिल की ख्वाहिस है कि हमारे एदारा में आगे चलकर बहुत अधिक सुविधाये होगी,जिसमे एक छत के नीचे शिक्षक पुलिस डॉक्टर इंजीनियर बनने की तम्न्ना पुरी होगी,इसके लिए हमारी प्रयास जारी है!हमारे एदारा मे चार शिक्षक दो बाबर्जी की रोजगार भी मिल रही !आगे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा इससे और बेहतर कार्य करके दिखायेगें , वही छात्र बुलबुल खातुन और नाजिया खातुन एक से बढ़कर नाते नवी गुणगुनाये! वही छात्र सकीना और रोशनी ने जटिल प्रश्न को भी मौखिक में हल करके आवाम् को मदरसातुल बनात सना एकेडमी की तालिम को बताया!इस मौके पर नुरजहां खातुन,नजराना खातुन,रूकसाना खातुन,बुलबुल खातुन,तमन्ना खातुन,नाजिया खातुन,सावरीन परवीन,अफसाना खातुन,नुसरत खातुन,बेनजीर खातुन,सहीदा खातुन,सकीना खातुन,रोनक परवीन,रोशनी खातुन आदि मौजुद थी।




