Saturday, November 14, 2026
spot_img
⚡
छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद खगड़िया की ऐतिहासिक स्तर पर तैयारी, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने खुद संभ... छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए योगेंद्र सिंह, सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी... आस्था के महा पर्व कहे जाने वाले छठ पूजा को लेकर ज्ञानदीप आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई ... बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने छठ महापर्व की झांकी प्रस्तुत कर जाना लोक आस्था... छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई कमी: बबलू मंडल पांच बार आवेदन देने के बाद भी बैठक नहीं , नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में फिर कर्मियों को सौ... अधिकारों की जंग तेज ‘जो हम कहेंगे, वही होगा, आपके कहने से नहीं होगा ,कार्यपालक पदाधिकारी के कथित बया... तीन बैठकों की कार्यवाही में एजेंडा और जरूरी प्रविष्टियां गायब मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा ... छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा प्रशासन: बबलू मं... शराबबंदी आंदोलन के प्रेरणास्रोत गुरुशरण छाबड़ा कि मनाई गई 11 पुण्यतिथि
होमखगड़ियाछठ व्रतियों की सेवा में आगे आए योगेंद्र सिंह, सात सौ से...

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए योगेंद्र सिंह, सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी और पूजा सामग्री

छठ महापर्व पर जरूरतमंद व्रतियों की मदद करना पुण्य और सामाजिक सरोकार का कार्य : योगेंद्र सिंह

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 13 नवम्बर लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को साकार करते हुए पूर्व जिला पार्षद एवं भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को शहर से सटे मथुरापुर टीकारामपुर स्थित अपने आवास परिसर में सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजा सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोकसंस्कृति, आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की भी प्रेरणा देता है। छठ व्रत करने वाली माताओं एवं बहनों को पूजा के अवसर पर किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसी उद्देश्य से उनके बीच साड़ी और पूजा सामग्री का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा सामाजिक धर्म है। समाज के सक्षम लोगों को ऐसे अवसरों पर आगे आकर सहयोग करना चाहिए। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोकआस्था, त्याग, तपस्या, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का अनुपम महापर्व है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजा सामग्री का वितरण कर योगेंद्र सिंह ने संवेदनशील सामाजिक दायित्व का परिचय दिया है। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज का अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी उसमें सम्मानपूर्वक सहभागी बन सके। कार्यक्रम में उमेश सिंह पटेल,वालेश्वर सिंह,बंदेलाल सिंह,महेंश सिंह,व्यास सिंह सकलदेव सिंह,चन्द्रदेव सिंह, कंचन देवी,मंजू देवी,चानो देवी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments