Thursday, November 12, 2026
spot_img
⚡
अधिकारों की जंग तेज ‘जो हम कहेंगे, वही होगा, आपके कहने से नहीं होगा ,कार्यपालक पदाधिकारी के कथित बया... तीन बैठकों की कार्यवाही में एजेंडा और जरूरी प्रविष्टियां गायब मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा ... छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा प्रशासन: बबलू मं... शराबबंदी आंदोलन के प्रेरणास्रोत गुरुशरण छाबड़ा कि मनाई गई 11 पुण्यतिथि 24 नवम्बर का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद ऐतिहासिक होगा, अनुराधा कुशवाहा नव युवक संघ ने गांव की गलियों, सड़कों और छठ घाट पर चलाया विशेष सफाई अभियान, मरगंग धार का किया निरीक्... नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब शारदा सिन्हा की 02 पुण्य तिथि  धूमधाम से मनाया विद्यालय मे चोरी की घटना घटित हो रही है, जिलाधिकारी महोदय, खगडिया से मांग किया मथार गंगा कटाव से तीन पंचायतों पर मंडरा रहा खतरा, बंडाल निर्माण की मांग लेकर सीएम से मिले विधायक बबल...
होमखगड़ियाछठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा...

छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा प्रशासन: बबलू मंडल

*सदर विधायक ने बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने की अपील*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 11 नवम्बर। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को शहर से सटे बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की भौगोलिक स्थिति, जलस्तर तथा व्रतियों के आवागमन से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पर्व की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि छठव्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यकता के अनुरूप प्रशासनिक स्तर पर जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, पहुंच पथ, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। विधायक बबलू कुमार मंडल ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था, अनुशासन और पवित्रता का प्रतीक है। पर्व की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब प्रत्येक व्रती और श्रद्धालु सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से सावधानी बरतने तथा गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जलस्तर और घाटों की स्थिति को देखते हुए सभी लोग निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही अर्घ्य अर्पित करें तथा प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा, वार्ड पार्षद चन्द्रशेखर कुमार, पप्पू यादव, गुग्गू यादव, जदयू नेता सिद्धांत सिंह छोटू, मोहम्मद नसीम, मनीष कुमार एवं पिंकू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments