*बलहा बाजार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने किया उद्घाटन*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बलहा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व वृंदावन से पधारे कथावाचक राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज का श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कराया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। नगर भ्रमण के बाद महाराज जी का स्वागत किया गया। इसके बाद मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार ने फीता काटकर श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को लेकर बलहा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, 11 से 17 अक्टूबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण करेंगे। वही उद्घाटन के मौके पर बीडीओ राजीव कुमार ने धार्मिक आयोजनों को समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत होती है। वहीं, बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता है और लोगों को धर्म एवं अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलता है। वही बलहा पंचायत के सरपंच सुबोध यादव ने भी आयोजन की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने की अपील की। जय माता दी युवा मंच बलहा-हरदिया एवं ब्रह्मा के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य और स्थानीय कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। वहीं, मेला सचिव प्रकाश पासवान ने बताया कि 11 से 17 अक्टूबर तक कथा का आयोजन किया जाएगा। वही मौके पर कथा से पूर्व पूर्व कथावाचक राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज का प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, मेला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, सरपंच सुबोध यादव, आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने स्वागत किए है।


