⚡
वहां प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-01 में इस योजना का उद्घाटन भी इसी विकासात्मक सोच का हिस्सा है। नगर परिषद का प्रयास है कि नगर क्षेत्र के किसी भी वार्ड को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाए। योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से स्थानीय लोगों तक पहुंचे और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता जरूरी नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा कराना नहीं, बल्कि ऐसा काम कराना है जिसका लाभ आम नागरिकों को लंबे समय तक मिल सके। इसके लिए निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन, गुणवत्ता पर ध्यान और समयबद्ध क्रियान्वयन आवश्यक है। जनता की गाढ़ी कमाई से होने वाले प्रत्येक विकास कार्य का लाभ जनता को ही मिलना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि विकास कार्यों में सहयोग करें और यदि कहीं निर्माण की गुणवत्ता या कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई देती है, तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं नगर परिषद को अवश्य दें। जनभागीदारी से ही विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। स्थानीय लोगों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में खगड़िया के माननीय विधायक श्री बाबुल कुमार मंडल सहित राज नीति यादव, मंटु यादव, राज कुमार यादव, जे.पी. यादव, राम बालक यादव, उमेश यादव, गुलाम यादव, राम यादव, पुलिस यादव, बाबू राम यादव एवं बुलबुल यादव सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की पहल का स्वागत किया और नगर परिषद से भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई।
विकसित और व्यवस्थित खगड़िया बनाने का संकल्प नगर सभापति अर्चना कुमारी ने दोहराया कि नगर परिषद खगड़िया को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी वार्डों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराने का प्रयास जारी रहेगा। उनका कहना है कि शहर का विकास तभी सार्थक होगा, जब इसका लाभ समाज के हर वर्ग और नगर के प्रत्येक मोहल्ले तक पहुंचेगा।