*गुरुवार को प्रखंड परिसर मे जिला सांख्यिकी पदाधिकारी खगड़िया की ओर से कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 दिवसीय आयोजित किया गया*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मानसी श्याम कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी मानसी अनुषा कुमारी ने दी।
श्री कुमार के द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि धान, मकई, गेहूं का सीसीई ऐप से पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग 10*5 मीटर में किया जाएगा। इस कटिंग से कुल फसल के उपज का अनुमान लगाया जाता हैं।
कृषि पदाधिकारी अनुषा कुमारी के द्वारा प्रशिक्षण में समय करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में सांख्यिकी आपरेटर सन्नी कुमार, एसी नवीन कुमार, एसी प्रवीण कुमार प्रवीण, एटीम मो महबूब आलम, राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार, किसान सलाहकार संदीप कुमार दास, निरंजन कुमार रंजन, राकेश कुमार, शंभू ठाकुर, जय प्रकाश साह, नवल किशोर वर्मा ने भाग लिया।
⚡




