Sunday, November 8, 2026
spot_img
⚡
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब शारदा सिन्हा की 02 पुण्य तिथि  धूमधाम से मनाया विद्यालय मे चोरी की घटना घटित हो रही है, जिलाधिकारी महोदय, खगडिया से मांग किया मथार गंगा कटाव से तीन पंचायतों पर मंडरा रहा खतरा, बंडाल निर्माण की मांग लेकर सीएम से मिले विधायक बबल... बेटरन शतरंज में मनोज राय प्रथम तो तृतीय स्थान पर रहे प्रेम कुमार यशवंत छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर डीएम से मिले मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू सिंह अतिक्रमण हटाने के नाम पर मानसी बाजार में खानापूर्ति, छह बार कार्रवाई के बाद भी सड़क पर दुकानें नगर पंचायत मानसी वार्ड 14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने... खगड़िया 27 वर्षों तक सेवा देने वाले चौकीदार मो. परवेज आलम का हार्ट अटैक से निधन, साथियों में मातम ललित कुमार मिश्रा ने अपने नीजी कोष से छात्र/छात्रा के बीच कापी कलम वितरण किए
होमखगड़ियाकथावाचक वृंदावन से पधारे राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज का कराया गया नगर...

कथावाचक वृंदावन से पधारे राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज का कराया गया नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं में उत्साह

*बलहा बाजार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने किया उद्घाटन*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया  जिले के मानसी प्रखंड के बलहा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व वृंदावन से पधारे कथावाचक राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज का श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कराया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। नगर भ्रमण के बाद महाराज जी का स्वागत किया गया। इसके बाद मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार ने फीता काटकर श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को लेकर बलहा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, 11 से 17 अक्टूबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण करेंगे। वही उद्घाटन के मौके पर बीडीओ राजीव कुमार ने धार्मिक आयोजनों को समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत होती है। वहीं, बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता है और लोगों को धर्म एवं अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलता है। वही बलहा पंचायत के सरपंच सुबोध यादव ने भी आयोजन की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने की अपील की। जय माता दी युवा मंच बलहा-हरदिया एवं ब्रह्मा के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य और स्थानीय कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। वहीं, मेला सचिव प्रकाश पासवान ने बताया कि 11 से 17 अक्टूबर तक कथा का आयोजन किया जाएगा। वही मौके पर कथा से पूर्व पूर्व कथावाचक राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज का प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, मेला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, सरपंच सुबोध यादव, आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने स्वागत किए है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments