Sunday, November 8, 2026
spot_img
⚡
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब शारदा सिन्हा की 02 पुण्य तिथि  धूमधाम से मनाया विद्यालय मे चोरी की घटना घटित हो रही है, जिलाधिकारी महोदय, खगडिया से मांग किया मथार गंगा कटाव से तीन पंचायतों पर मंडरा रहा खतरा, बंडाल निर्माण की मांग लेकर सीएम से मिले विधायक बबल... बेटरन शतरंज में मनोज राय प्रथम तो तृतीय स्थान पर रहे प्रेम कुमार यशवंत छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर डीएम से मिले मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू सिंह अतिक्रमण हटाने के नाम पर मानसी बाजार में खानापूर्ति, छह बार कार्रवाई के बाद भी सड़क पर दुकानें नगर पंचायत मानसी वार्ड 14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने... खगड़िया 27 वर्षों तक सेवा देने वाले चौकीदार मो. परवेज आलम का हार्ट अटैक से निधन, साथियों में मातम ललित कुमार मिश्रा ने अपने नीजी कोष से छात्र/छात्रा के बीच कापी कलम वितरण किए
होमखगड़ियादीपक कुमार बने लोजपा (R) के प्रदेश प्रधान महासचिव, बेगूसराय-खगड़िया में संगठन...

दीपक कुमार बने लोजपा (R) के प्रदेश प्रधान महासचिव, बेगूसराय-खगड़िया में संगठन विस्तार पर जोर

*मनिअप्पा में व्यवसायिक प्रकोष्ठ कार्यालय का उद्घाटन, कई जिलों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल*

बेगूसराय/खगड़िया जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए दीपक कुमार को बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव एवं बेगूसराय-खगड़िया क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर मनिअप्पा गांव में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। बिहार प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार निराला की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। खगड़िया जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, बेगूसराय विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशन मुरारी सहाय तथा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिन्हा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियों के तहत दीपक कुमार को प्रदेश प्रधान महासचिव एवं बेगूसराय-खगड़िया क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। वहीं, संजीत राय को प्रदेश महासचिव तथा सुमित कुमार और सुदर्शन कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा तथा खगड़िया और बेगूसराय के विधायकों की ओर से दीपक कुमार की नियुक्ति पर खुशी जताए जाने की जानकारी दी गई। नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यवसायियों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने की उम्मीद व्यक्त की। बखरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं गन्ना मंत्री ने भी दीपक कुमार को अपना छोटा भाई बताते हुए उनके प्रति विश्वास जताया। छोटे व्यवसायियों से बड़े कारोबारियों तक की समस्याएं उठाने का भरोसा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला ने कहा कि व्यवसायिक प्रकोष्ठ दूध विक्रेताओं जैसे छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े व्यवसायियों तक की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन से पुराने साथी फिर जुड़ रहे हैं और व्यवसायियों के हित में मिलकर काम किया जाएगा।कार्यक्रम में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष टुनटुन कुमार सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यवसायियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments