Thursday, November 5, 2026
spot_img
⚡
अतिक्रमण हटाने के नाम पर मानसी बाजार में खानापूर्ति, छह बार कार्रवाई के बाद भी सड़क पर दुकानें नगर पंचायत मानसी वार्ड 14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने... खगड़िया 27 वर्षों तक सेवा देने वाले चौकीदार मो. परवेज आलम का हार्ट अटैक से निधन, साथियों में मातम ललित कुमार मिश्रा ने अपने नीजी कोष से छात्र/छात्रा के बीच कापी कलम वितरण किए ठाठा के पंचायत भवन के परिसर मे सरकार द्वारा निर्धारित महीना के प्रथम मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन... सकारात्मक सोच, शिक्षा और कौशल से युवा गढ़ेंगे विकसित भारत की तस्वीर : बबलू मंडल छठ घाटों को साफ सफाई एवं रौशनी का प्रबंध होगा:- गोलू सिंह नगर सभापति को कार्यपालक पदाधिकारी के गेट पर चिपकाना पड़ा पत्र सकारात्मक सोच, शिक्षा और कौशल से युवा गढ़ेंगे विकसित भारत की तस्वीर : बबलू मंडल खगड़िया के नन्हें बालक विरांश और बालिका वैभवी शतरंज खेलने हेतु पटना हुए रवाना
होमखगड़ियानगर पंचायत मानसी वार्ड 14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये...

नगर पंचायत मानसी वार्ड 14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन

*चार साल के कार्यकाल में सड़क, नाला और रोशनी सहित हर क्षेत्र में कराया विकास : प्रभा देवी*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया: जिले के मानसी नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या-14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चार साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास कार्य कराया गया है। सड़क, नाला, रोशनी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि हमने विकास किया है और नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि मानसी नगर पंचायत के सभी वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड 14 में एचएच-95 मुख्य सड़क मार्ग से रामदेव यादव के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क और मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा जा रहा है तथा प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता जरूरी है। क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

oplus_0

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पप्पू कुमार पटेल उर्फ कक्कू, वार्ड पार्षद कुमकुम देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सनमून कुमार, रौशन कुमार, सुनील सिंह, आदित्य कुमार, ऋतिक कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments