Monday, November 16, 2026
spot_img
⚡
असहाय बुजुर्ग महिलाएं मौत और जिन्दगी की लड़ रही जंग,सुध लेने वाला कोई नही मदर सुतुल बनात सना एकेडमी में मुफ्त में तालिम पाकर बच्चो की हौसला चरम पर है छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए स्मृति शेष सत्यदेव सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह, सौ से अधिक जरूरतमं... नीतीश सेतु नामकरण उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान: बबलू मंडल छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद खगड़िया की ऐतिहासिक स्तर पर तैयारी, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने खुद संभ... छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए योगेंद्र सिंह, सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी... आस्था के महा पर्व कहे जाने वाले छठ पूजा को लेकर ज्ञानदीप आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई ... बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने छठ महापर्व की झांकी प्रस्तुत कर जाना लोक आस्था... छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई कमी: बबलू मंडल पांच बार आवेदन देने के बाद भी बैठक नहीं , नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में फिर कर्मियों को सौ...
होमखगड़ियानीतीश सेतु नामकरण उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान: बबलू मंडल

नीतीश सेतु नामकरण उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान: बबलू मंडल

*छह लेन पुल को नीतीश कुमार के नाम समर्पित किए जाने पर जदयू नेताओं ने जताया हर्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति प्रकट किया आभार व साधुवाद*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 13 नवम्बर कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ किए जाने की घोषणा पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में शहर के कचहरी रोड स्थित विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं साधुवाद दिया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के गौरव, स्वाभिमान और विकास के सच्चे शिल्पकार हैं। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, संघर्ष और जनसेवा के माध्यम से बिहार को नई पहचान दिलाई तथा राज्य के प्रत्येक नागरिक के आत्मसम्मान को नई ऊंचाई प्रदान की। ‘नीतीश सेतु’ नामकरण उनके उत्कृष्ट कार्यों, ऐतिहासिक योगदान और संघर्षमय सार्वजनिक जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह छह लेन पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने के साथ व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। इसके चालू होने से आम लोगों, व्यापारियों एवं मालवाहक वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही पटना और उत्तर बिहार के बीच संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा विकसित बिहार के निर्माण को नई मजबूती मिलेगी। विधायक ने कहा कि आगामी 21 नवम्बर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस सेतु का उद्घाटन किया जाना बिहार के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला नागरिक परिषद सदस्य आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति कोटि-कोटि आभार प्रकट किया और हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments