Friday, October 9, 2026
spot_img
⚡
कमिटी में सामाजिक समीकरण का रखा गया ध्यान, अनुराधा कुमारी कुशवाहा कांशीराम ने बहुजन समाज को दिखाई सत्ता में भागीदारी की राह खगड़िया जेल परिसर में जिलाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय गटका खिलाड़ियों का किया सम्मान निर्माणाधीन नाला की गुणवत्ता को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सांसद से हस्तक्षेप की मांग की पूर्व जिप सदस्य के निधन पर जदयू नेताओं ने व्यक्त किए शोक संवेदना आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को लिखित आवेदन दिया जीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया यादगार, अनुराधा ने दी बधाई एवं साधुवाद जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ... गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित
होमखगड़ियाआंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को...

आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को लिखित आवेदन दिया

खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड अन्तर्गत आदर्श एवं राजस्व पंचायत, पुर्वी ठाठा के वार्ड नंबर 01 शहरकुण्डी ग्राम मे अवस्थित आगनवाडी केन्द्र का निर्माण पंचायत के योजना से वर्ष 2015-16 मे कराया गया। जबसे निर्माण कार्य पूर्ण हुआ तब से लेकर वर्तमान तक शहरकुण्डी ग्राम के निवासी सुधीर कुमार एवं भजन कुमार पिता राम खैली सिंह ने जबर्दस्ती अतिक्रमण करके रखे हुए है, मकान मे भुसा एवं अन्य सामान रखकर अतिक्रमण किये हुए है ।इस बात का मामला उजागर हुआ तो मानसी प्रखंड के बीससुत्री सदस्य राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी ,सुप्रिया निशांत, भाजपा नेता नवनीत कुमार निशांत एवं माता दुर्गा नव युवा क्लव, पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से जांच किये, उसके बाद मामला के सत्यापन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मानसी ,वाल विकास परियोजन पदाधिकारी ,मानसी ने जांच कर मानसी बीससुत्री सदस्य सुप्रिया निशांत, भाजपा नेता नवनीत कुमार निशांत एवं माता दुर्गा नव युवा क्लव, पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा के साथ स्थल निरीझण किए। निरीक्षण मे मामला सत्य पाया गया। उसी समय अतिक्रमण करने वाले को एक सप्ताह का समय खाली करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मानसी ने दिये एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मकान खाली नही करने के आलोक मे लगभग 11 वर्षो से अतिक्रमण करके आगनवाडी केन्द्र को रखने वाले के विरूद्ध कारबाई करते हुए आगनवाडी के मकान को खाली कराने के लिए लिखित आवेदन जिलाधिकारी महोदय ,खगडिया ,उप विकास आयुक्त महोदय, खगडिया ,जिला पंचायतीराज पदाधिकारी महोदय, खगडिया ,अपर समाहर्त्ता महोदय, राजस्व शाखा ,खगडिया ,अनुमंडलाधिकारी महोदय, खगडिया एवं भुमि सुधार उप समहर्त्ता महोदय, खगडिया को माता दुर्गा नव युवा क्लव, पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने दिये ।सरकारी भवन रहने के बावजूद भी भाड़े के मकान में आगनवाडी केन्द्र चल रहा है ।जिससे सरकार को राजस्व का छति हो रहा है। मकान खाली हो जाने पर उसी मकान मे आगनवाडी केन्द्र चालु होगा। सरकार को भाड़ा सही देना पडेगा ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Most Popular

Recent Comments