Friday, October 9, 2026
spot_img
⚡
कमिटी में सामाजिक समीकरण का रखा गया ध्यान, अनुराधा कुमारी कुशवाहा कांशीराम ने बहुजन समाज को दिखाई सत्ता में भागीदारी की राह खगड़िया जेल परिसर में जिलाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय गटका खिलाड़ियों का किया सम्मान निर्माणाधीन नाला की गुणवत्ता को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सांसद से हस्तक्षेप की मांग की पूर्व जिप सदस्य के निधन पर जदयू नेताओं ने व्यक्त किए शोक संवेदना आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को लिखित आवेदन दिया जीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया यादगार, अनुराधा ने दी बधाई एवं साधुवाद जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ... गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित
होमखगड़ियाखगड़िया सदरजीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया यादगार, अनुराधा ने दी...

जीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया यादगार, अनुराधा ने दी बधाई एवं साधुवाद

*नीतीश संवाद’ की ऐतिहासिक सफलता पर जदयू जिलाध्यक्ष ने जताया आभार*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 03 अक्टूबर शहर से सटे बछौता स्थित राज कौशल रीसोर्ट में गत शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित ‘नीतीश संवाद—जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए साधुवाद दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवेदनशील सोच और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि जीविका से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या निरंतर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त होकर रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में जीविका दीदियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और ‘20 साल बेमिसाल’ के नारों ने आयोजन को विशेष रूप से यादगार बना दिया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और उनके आत्मविश्वास में हुई वृद्धि जीविका अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और जीविका दीदियों ने संगठनात्मक एकजुटता का भी परिचय दिया।
इस अवसर पर नीलम वर्मा, पंकज कुमार पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, प्रमोद कुमार सिंह, प्रभाकर चौधरी मंटून, शहाब उद्दीन, धर्मेंद्र महतो, राजीव रंजन, सावन कुमार बंटी, फिरदोस आलम, डॉ. धीरेंद्र कुमार, निर्मला कुमारी, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा, राका सहाय, वीणा पासवान, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, वंदना भारती, मिथलेश देवी, आदित्य पटेल, ललित चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, चन्देश्वरी राम, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, नीलकमल पटेल एवं कमल किशोर पटेल सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Most Popular

Recent Comments