Friday, October 9, 2026
spot_img
⚡
कमिटी में सामाजिक समीकरण का रखा गया ध्यान, अनुराधा कुमारी कुशवाहा कांशीराम ने बहुजन समाज को दिखाई सत्ता में भागीदारी की राह खगड़िया जेल परिसर में जिलाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय गटका खिलाड़ियों का किया सम्मान निर्माणाधीन नाला की गुणवत्ता को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सांसद से हस्तक्षेप की मांग की पूर्व जिप सदस्य के निधन पर जदयू नेताओं ने व्यक्त किए शोक संवेदना आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को लिखित आवेदन दिया जीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया यादगार, अनुराधा ने दी बधाई एवं साधुवाद जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ... गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित
होमखगड़ियाजिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय...

जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 02 अक्टूबर जिलाधिकारी खगड़िया विक्रम विरकर के निर्देशानुसार जिले में विद्यालयी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी सात प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता खगड़िया, गोगरी, बेलदौर, अलौली, चौथम, मानसी एवं परबत्ता प्रखंडों के निर्धारित खेल मैदानों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में फुटबॉल एवं खो-खो खेल विधाओं में बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों तथा खेल से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना तथा आगामी स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन का अवसर प्रदान करना है। जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Most Popular

Recent Comments