Tuesday, November 17, 2026
spot_img
⚡
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौदा सहारा छिनने से मचा कोहराम नाट्यकला भवन की होगी घेराबंदी और बनेगा भव्य शेड: विधायक बबलू मंडल छठ महापर्व पर आस्था के बीच श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं नगर सभापति अर्चना कुमारी, कई छठ घाटों पर की पू... असहाय बुजुर्ग महिलाएं मौत और जिन्दगी की लड़ रही जंग,सुध लेने वाला कोई नही मदर सुतुल बनात सना एकेडमी में मुफ्त में तालिम पाकर बच्चो की हौसला चरम पर है छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए स्मृति शेष सत्यदेव सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह, सौ से अधिक जरूरतमं... नीतीश सेतु नामकरण उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान: बबलू मंडल छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद खगड़िया की ऐतिहासिक स्तर पर तैयारी, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने खुद संभ... छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए योगेंद्र सिंह, सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी... आस्था के महा पर्व कहे जाने वाले छठ पूजा को लेकर ज्ञानदीप आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई ...
होमखगड़ियातेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौदा सहारा छिनने...

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौदा सहारा छिनने से मचा कोहराम

जगदूत न्यूज बाँका से दिलावर अंसारी की रिपोर्ट

कटोरिया बांका कटोरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर बहदिया मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा  मृतक की पहचान बलियामहरा गांव निवासी बुनो साह के 62 वर्षीय पुत्र लुटन साह के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, वे मंगलवार सुबह साइकिल से छठ पर्व का प्रसाद खाने बहदिया गांव स्थित अपने ससुराल गए थे। वहां से घर लौटने के क्रम में अपराह्न करीब 3 बजे जैसे ही वे बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर पहुंचे, कटोरिया की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम , हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ देर के लिए बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही कटोरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय बुद्धिजीवी राजेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों और पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाकर यातायात बहाल किया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट लुटन साह की मौत की खबर मिलते ही बलियामहरा गांव स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व ही बीमारी के कारण उनके इकलौते पुत्र नेपाली साह का निधन हो गया था। बेटे की मौत के बाद से बुजुर्ग लुटन साह ही मेहनत-मजदूरी कर अपनी विधवा बहू और पोते की देखभाल कर रहे थे। परिवार में वे एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। अब उनकी असमय मृत्यु से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके समक्ष भरण-पोषण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments