*सदर विधायक बबलू मंडल एवं सांसद राजेश वर्मा का लगातार मिल रहा सहयोग, बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी पर किसी के इशारे पर नगर के विकास कार्य बाधित करने का आरोप; मुख्यमंत्री को लिखा भावुक पत्र*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नगर के विकास कार्यों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान में लगातार बाधा उत्पन्न होने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप एवं ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से उन्होंने रात-दिन एक करके खगड़िया नगर को संवारने, शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लगातार मेहनत की है। लेकिन वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल के द्वारा *किसी के इशारे पर* नगर परिषद के विकास एवं जनहित के कार्यों को बाधित किया जा रहा है। नगर सभापति ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद, विश्वास और सपने के साथ खगड़िया नगर की जनता ने उन्हें निर्वाचित किया, उसी विश्वास को अपना कर्तव्य मानकर उन्होंने नगर के विकास के लिए लगातार प्रयास किया। उनका उद्देश्य कभी पद या प्रतिष्ठा नहीं रहा, बल्कि नगर की तस्वीर बदलना, जनता की समस्याओं का समाधान करना और शहर को बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाना रहा है। साढ़े तीन वर्षों में रात-दिन मेहनत कर नगर को संवारने का प्रयास
अर्चना कुमारी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में उन्होंने नगर के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की है। नगर की सड़कें, नालियां, साफ-सफाई, जलजमाव, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया। नगर के विकास को लेकर जनता की उम्मीदें ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों ने उन्हें केवल एक पद पर बैठाने के लिए नहीं, बल्कि अपने काम कराने, नगर का विकास देखने और अपनी समस्याओं का समाधान पाने के विश्वास के साथ चुना है। उन्होंने भी पूरी ईमानदारी से जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया है। सदर विधायक बबलू मंडल एवं सांसद राजेश वर्मा का लगातार मिल रहा सहयोग। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि खगड़िया के सदर विधायक बबलू मंडल जी एवं सांसद राजेश वर्मा जी का उन्हें लगातार सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों को लेकर दोनों जनप्रतिनिधियों का सहयोग हमेशा सकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि सदर विधायक एवं सांसद के लगातार सहयोग के बावजूद वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल द्वारा *किसी के इशारे पर* नगर परिषद के विकास एवं जनहित के कार्यों को बाधित किया जा रहा है, जिससे उन्हें गहरी पीड़ा हो रही है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नगर के विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कार्यों में बाधा उत्पन्न होने से जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी पर विकास कार्य बाधित करने का आरोप, नगर सभापति ने वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद के विकास एवं जनहित के कार्यों को बाधित किया जा रहा है। इसके कारण नगरवासियों को सड़क, नाला, सफाई, जलजमाव, रोशनी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान में परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि जब जनता अपनी समस्या लेकर आती है और उम्मीद भरी नजरों से समाधान की अपेक्षा करती है, तो कार्यों में बाधा के कारण उन्हें स्वयं भी अत्यंत पीड़ा होती है। जनता के प्रति उनकी जवाबदेही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कार्य बाधित होने से जनता के हित में किए जाने वाले प्रयास प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रधान सचिव एवं राज्यपाल तक कर चुकी हैं पत्राचार नगर सभापति ने बताया कि नगर परिषद की समस्याओं एवं कार्यों में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, नगर विकास एवं आवास मंत्री, प्रधान सचिव तथा महामहिम राज्यपाल तक लगातार आवेदन एवं पत्राचार किया है। हर स्तर पर अपनी बात रखी और न्याय एवं उचित कार्रवाई की उम्मीद की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि नगर परिषद खगड़िया की स्थिति को केवल प्रशासनिक विवाद के रूप में नहीं देखा जाए, बल्कि इसे नगर के विकास और हजारों नगरवासियों के हितों से जुड़ा गंभीर मामला समझा जाए। अनुसूचित जाति वर्ग की महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते उपेक्षा का आरोप पत्र में अर्चना कुमारी ने अपनी सामाजिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा है कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली महिला जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि एवं स्थिति को कमजोर समझकर प्रशासनिक स्तर पर उनकी भूमिका, अधिकार एवं आवाज को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी दबाव, अपमान अथवा अन्याय के सामने झुकने वाली नहीं हैं। अपने अधिकारों एवं नगर की जनता के अधिकारों की लड़ाई आवश्यकता पड़ने पर सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ने का संकल्प भी उन्होंने व्यक्त किया है। जनता की उम्मीदें टूटने नहीं देना चाहतीं नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में नगर के विकास के लिए किए गए प्रयासों के पीछे जनता का विश्वास और उनकी समस्याओं का समाधान करने की भावना रही है। आज भी वह नगर के विकास के लिए काम करना चाहती हैं और जनता के विश्वास को टूटने नहीं देना चाहतीं।उन्होंने मुख्यमंत्री से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि नगर परिषद खगड़िया में विकास एवं जनहित के कार्यों को बाधित करने वाली परिस्थितियों का समाधान कराया जाए और प्रशासनिक स्तर पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित हो, जिससे नगर के विकास कार्य सुचारू रूप से चल सकें तथा जनता को उनके अधिकारों एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं होना पड़े।
*नगर सभापति अर्चना कुमारी का कहना है कि उन्होंने साढ़े तीन वर्षों तक रात-दिन एक करके खगड़िया नगर को संवारने का प्रयास किया है। सदर विधायक बबलू मंडल एवं सांसद राजेश वर्मा का लगातार सहयोग और मार्गदर्शन मिलने के बावजूद यदि नगर के विकास कार्य किसी के इशारे पर बाधित होते हैं, तो इसका सीधा नुकसान नगर की जनता को होता है। नगर की जनता का विश्वास ही उनकी ताकत है और वह आज भी नगर के विकास, जनता की सुविधा तथा जनहित के कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी हैं।*




