Thursday, November 12, 2026
spot_img
⚡
अधिकारों की जंग तेज ‘जो हम कहेंगे, वही होगा, आपके कहने से नहीं होगा ,कार्यपालक पदाधिकारी के कथित बया... तीन बैठकों की कार्यवाही में एजेंडा और जरूरी प्रविष्टियां गायब मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा ... छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा प्रशासन: बबलू मं... शराबबंदी आंदोलन के प्रेरणास्रोत गुरुशरण छाबड़ा कि मनाई गई 11 पुण्यतिथि 24 नवम्बर का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद ऐतिहासिक होगा, अनुराधा कुशवाहा नव युवक संघ ने गांव की गलियों, सड़कों और छठ घाट पर चलाया विशेष सफाई अभियान, मरगंग धार का किया निरीक्... नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब शारदा सिन्हा की 02 पुण्य तिथि  धूमधाम से मनाया विद्यालय मे चोरी की घटना घटित हो रही है, जिलाधिकारी महोदय, खगडिया से मांग किया मथार गंगा कटाव से तीन पंचायतों पर मंडरा रहा खतरा, बंडाल निर्माण की मांग लेकर सीएम से मिले विधायक बबल...
होमखगड़ियाखगड़िया सदर24 नवम्बर का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद ऐतिहासिक होगा, अनुराधा कुशवाहा

24 नवम्बर का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद ऐतिहासिक होगा, अनुराधा कुशवाहा

*बूथ स्तर तक संगठन की ताकत झोंकेगी जदयू, विकास और सुशासन की उपलब्धियों का होगा व्यापक प्रचार*
*नीतीश कुमार एवं निशांत कुमार के हाथों को मजबूत करने का संकल्प, जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 10 नवम्बर शहर से सटे चन्द्रनगर राको स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के जिला प्रधान कार्यालय में मंगलवार को जदयू जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जदयू नेता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। मुख्य अतिथि एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी पूर्व एमएलसी रूदल राय सहित अन्य अतिथियों का जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर स्वागत किया। बैठक में आगामी 24 नवम्बर 2026 को प्रस्तावित ‘सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रस्ताव पारित किए गए।
जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पूर्व एमएलसी रूदल राय ने प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने तथा आपसी समन्वय के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर बल दिया। विकास और सुशासन की उपलब्धियां पहुंचेंगी जन-जन तक
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुधारों को आमजन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यक्रम स्थल पर होर्डिंग, बैनर और पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे। छठ घाटों पर भी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने 24 नवम्बर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक जिम्मेदारी से कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने नीतीश कुमार एवं निशांत कुमार के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।
हर पंचायत से होगी कार्यकर्ताओं की भागीदारी
बैठक में सभी पंचायतों से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित करने पर सहमति बनी।बैठक में पूर्व विधायक चंदन राम, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, अरुण कुमार यादव, दीपक सिन्हा, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, अनिल जायसवाल, प्रभाकर चौधरी मंटून, फिरदोस आलम, चंदन कुमारी, निर्मला कुमारी, राजीव रंजन, सुनील कुमार सिंह, अविनाश पासवान, जियाउल हक, परमानंद राय, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नंदलाल मंडल, सावन कुमार बंटी, अनिल पोद्दार, प्रवक्ता संजय जायसवाल, धर्मेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, गणेश पटेल, वीणा पासवान, ममता जयसवाल, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, रामप्रकाश सिंह, मायाराम मंडल, अशोक राय, रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह, इम्तियाज आलम, डॉ. रवि, राजेश सिंह मुखिया, चन्देश्वरी राम, ललित चौधरी, विनय सिंह रौशन, आदित्य पटेल, गुलशन कुमार, प्रशांत कुमार, वशिष्ठ सिंह, राकेश चौधरी, शंकर कुमार सिंह, नासिर इकबाल, सिद्धांत सिंह छोटू, राजीव भाई पटेल, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार पटेल, वन्दना भारती,धनिक लाल दास,जयप्रकाश मौर्य, कमल किशोर पटेल, राजवर्धन सिंह कुशवाहा, हर्षवर्धन सिंह कुशवाहा, गुरुदेव सिंह एवं सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments