*बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल एवं जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने व्यक्त की संवेदना, परिजनों को बंधाया ढाढ़स*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर-1 अंतर्गत कोयला गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक राजकिशोर यादव की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्मृति शेष विमला देवी की आत्मा की शांति तथा उनके प्रति कृतज्ञ भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत विमला देवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नमन किया।
श्रद्धांजली सभा में बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने कहा कि विमला देवी का निधन उनके परिजनों के लिए गहरा व्यक्तिगत आघात है। इस दुःख की घड़ी में वे शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है और ऐसी क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत विमला देवी को अपना परिवार से एक सदस्य खोने की गम में भावूक होते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।साथ ही शोकाकुल परिजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
सभा में पूर्व विधायक रणवीर यादव, पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय सिंह कुशवाहा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ चन्दन यादव,डॉ अवधेश यादव, चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र कुमार यादव, पूर्व प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष बलवीर चांद,अलौली प्रमुख नवीन कुमार ने दिवंगत विमला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षक राजकिशोर यादव, शिक्षक प्रवीण कुमार, अखिलेश यादव सहित दर्जनों जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य भारी संख्या में शिक्षाविद् व राजनीतिक दल के नेतागण मौजूद रहे।




