जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के अमनी मध्य विद्यालय में नशा मुक्त भारत कि ओर से निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। आज दिनांक 31/10/2026 दिन शनिवार को अमनी मध्य विद्यालय में नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शतरंज के प्रारंभिक प्रशिक्षक प्रेम कुमार यशवंत के द्वारा निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। कुल 34 बालक और बालिका को शतरंज खेल के पात्रों के नाम, काम और कौन से पात्रों मे कितना पावर है, बिस्तार से बताया गया। ज्ञात हो कि नशा मुक्त भारत कि ओर से विगत तीन चार महीने से सप्ताह में एक बार विभिन्न विद्यालय में जाकर निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के प्रेरणा और खेल पदाधिकारी सह वरिय उप समाहर्ता प्रवीण कुमार, मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लिलाबती कुमारी और समाजिक कार्यकर्त्ता संतोष कुमार के सहयोग से हो रहा है।
मौके पर मौजूद विधालय के प्रधानाध्यापिका मंजु भारती, सहायक शिक्षिका ओणम भारती, नवनीत कुमार, आत्मंजय कुमार, विशाल कुमार, नन्दकिशोर कुमार, शिवम उपाध्याय सहित 34 खिलाड़ी मौजूद थे।
⚡




