Friday, November 13, 2026
spot_img
⚡
बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने छठ महापर्व की झांकी प्रस्तुत कर जाना लोक आस्था... छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई कमी: बबलू मंडल पांच बार आवेदन देने के बाद भी बैठक नहीं , नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में फिर कर्मियों को सौ... अधिकारों की जंग तेज ‘जो हम कहेंगे, वही होगा, आपके कहने से नहीं होगा ,कार्यपालक पदाधिकारी के कथित बया... तीन बैठकों की कार्यवाही में एजेंडा और जरूरी प्रविष्टियां गायब मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा ... छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा प्रशासन: बबलू मं... शराबबंदी आंदोलन के प्रेरणास्रोत गुरुशरण छाबड़ा कि मनाई गई 11 पुण्यतिथि 24 नवम्बर का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद ऐतिहासिक होगा, अनुराधा कुशवाहा नव युवक संघ ने गांव की गलियों, सड़कों और छठ घाट पर चलाया विशेष सफाई अभियान, मरगंग धार का किया निरीक्... नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब
होमखगड़ियाछठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए...

छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई कमी: बबलू मंडल

*सदर विधायक ने राजेंद्र सरोवर, बलुआही बूढ़ी गंडक पुल एवं मानसी के मटिहानी घाट का किया निरीक्षण*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 12 नवम्बर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को शहर एवं आसपास के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के राजेंद्र सरोवर, बलुआही स्थित बूढ़ी गंडक पुल घाट तथा मानसी के मटिहानी घाट पहुंचकर घाटों की स्थिति, साफ-सफाई एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ बिहार की सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम पर्व है। इस महापर्व में लाखों श्रद्धालु पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसलिए घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित पहुंच पथ, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। विधायक ने कहा कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियों की नियमित निगरानी करने तथा जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान खगड़िया एसडीएम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, मानसी के कार्यपालक पदाधिकारी, मानसी नगर सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, वार्ड पार्षद शिवराज यादव, बबलू कुमार, चंद्रशेखर कुमार, सिद्धांत सिंह छोटू, प्रभाष कुमार, मो. नसीम एवं विभूति यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments