Saturday, November 21, 2026
spot_img
⚡
बांका में विधायक और डीएम ने आवास लाभुकों का गृह प्रवेश, सौंपी गई चाबी हुनरमंद शिक्षा और कौशल विकास से संवरेगा युवाओं का भविष्य: बबलू मंडल शतरंज एक दिमागी खेल है शतरंज खेलने से दिमाग मजबूत होता है चांदन में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाटर टैंकर के गुप्त तहखाने से 888 लीटर विदेशी शराब बरामद, त... एक साल से नगर परिषद खगड़िया के विकास कार्यों पर ब्रेक! कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यप्रणाली पर नगर सभ... जदयू का सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद होगा ऐतिहासिक , बबलू मंडल मैन ऑफ़ टाइम - अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो दुनिया को बदल दो अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मे... दावत विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन जख्मी खलियान बनाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों की मारपीट में ससुर व पुत्रवधू घायल खाकी की पैनी नजर , पुवाल के ढेर में छिपाकर लाई जा रही 118 लीटर विदेशी शराब ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
होमबड़ी खबरेंबांका में विधायक और डीएम ने आवास लाभुकों का गृह प्रवेश, सौंपी...

बांका में विधायक और डीएम ने आवास लाभुकों का गृह प्रवेश, सौंपी गई चाबी

*महिला एवं पुरुष लाभुकों को घर के आकार वाली बड़ी प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर उन्हें नए आवास की बधाई दी*
 जगदूत न्यूज बाँका बिहार से दिलबर अंसारी की रिपोर्ट बांका  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत शनिवार को बांका समाहरणालय सभागार में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के कई लाभुकों को उनके पक्के आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया गया। अपने घर का सपना पूरा होने की खुशी लाभुकों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बांका विधायक मनोज यादव, जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और नगर परिषद अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा उपस्थित रहे। मंच पर मौजूद अतिथियों ने बारी-बारी से महिला एवं पुरुष लाभुकों को घर के आकार वाली बड़ी प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर उन्हें नए आवास की बधाई दी।
कार्यक्रम को आकर्षक रूप देने के लिए समाहरणालय सभागार को तिरंगे रंग के गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। मंच के पीछे लगाए गए बड़े बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर लगी हुई थी। बैनर पर ‘एनडीए सरकार का 1 साल पूर्ण’ अंकित था।
बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और राज्य में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण की उपलब्धियों को सामने लाने के साथ लाभुकों के साथ खुशियां साझा की गईं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर और आवासविहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को निर्धारित सरकारी सहायता दी जाती है, ताकि वे सुरक्षित और बेहतर आवास में रह सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आवास योजना के लाभुक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गृह प्रवेश के इस आयोजन में अपने पक्के घर का सपना साकार होने पर लाभुकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments