Wednesday, November 18, 2026
spot_img
⚡
मैन ऑफ़ टाइम - अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो दुनिया को बदल दो अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मे... दावत विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन जख्मी खलियान बनाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों की मारपीट में ससुर व पुत्रवधू घायल खाकी की पैनी नजर , पुवाल के ढेर में छिपाकर लाई जा रही 118 लीटर विदेशी शराब ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौदा सहारा छिनने से मचा कोहराम नाट्यकला भवन की होगी घेराबंदी और बनेगा भव्य शेड: विधायक बबलू मंडल छठ महापर्व पर आस्था के बीच श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं नगर सभापति अर्चना कुमारी, कई छठ घाटों पर की पू... असहाय बुजुर्ग महिलाएं मौत और जिन्दगी की लड़ रही जंग,सुध लेने वाला कोई नही मदर सुतुल बनात सना एकेडमी में मुफ्त में तालिम पाकर बच्चो की हौसला चरम पर है छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए स्मृति शेष सत्यदेव सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह, सौ से अधिक जरूरतमं...
होमअपराधखलियान बनाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों की मारपीट...

खलियान बनाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों की मारपीट में ससुर व पुत्रवधू घायल

*घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल*

जगदूत न्यूज बाँका बिहार से दिलावर अंसारी की रिपोर्ट बांका  कटोरिया थाना क्षेत्र के तरगच्छा पंचायत अंतर्गत मचनावरण गांव में बुधवार की सुबह पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के बुजुर्ग ससुर और उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान मचनावरण गांव निवासी स्व. बुधु यादव के 65 वर्षीय पुत्र नागेश्वर यादव एवं उनकी पुत्रवधू नीमा देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बुधवार की सुबह खलियान बनाने के काम को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक और कहासुनी शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में नागेश्वर यादव और उन्हें बचाने आई उनकी पुत्रवधू नीमा देवी घायल हो गईं। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर गांव के ही अपने गोतिया संतु यादव, रामा यादव, धामा यादव, पोंची यादव और झबन यादव पर मारपीट करने का नामजद आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार द्वारा कटोरिया पुलिस को घटना की लिखित सूचना देने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments