Wednesday, November 18, 2026
spot_img
⚡
मैन ऑफ़ टाइम - अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो दुनिया को बदल दो अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मे... दावत विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन जख्मी खलियान बनाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों की मारपीट में ससुर व पुत्रवधू घायल खाकी की पैनी नजर , पुवाल के ढेर में छिपाकर लाई जा रही 118 लीटर विदेशी शराब ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौदा सहारा छिनने से मचा कोहराम नाट्यकला भवन की होगी घेराबंदी और बनेगा भव्य शेड: विधायक बबलू मंडल छठ महापर्व पर आस्था के बीच श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं नगर सभापति अर्चना कुमारी, कई छठ घाटों पर की पू... असहाय बुजुर्ग महिलाएं मौत और जिन्दगी की लड़ रही जंग,सुध लेने वाला कोई नही मदर सुतुल बनात सना एकेडमी में मुफ्त में तालिम पाकर बच्चो की हौसला चरम पर है छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए स्मृति शेष सत्यदेव सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह, सौ से अधिक जरूरतमं...
होमअपराधदावत विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन जख्मी

दावत विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन जख्मी

*बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है*

जगदूत न्यूज बाँका बिहार से दिलावर अंसारी की रिपोर्ट बांका बिहार कटोरिया  थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव में बुधवार की सुबह पुरानी शादी की दावत को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के तीन सदस्य जख्मी हो गए। घायलों में से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, घोरमारा गांव में बुधवार सुबह पुरानी शादी के भोज (दावत) की बात को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में गांव के अजीज मियां के 66 वर्षीय पुत्र रहमत अली के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। वहीं, रहमत अंसारी के पुत्र बरकत अली (28) और समीना खातून (55) को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बरकत व समीना का प्राथमिक उपचार किया, जबकि रहमत अली की नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित परिजनों ने गांव के ही आसीन मियां, फिरदौस अंसारी, अरबाज अंसारी, अशफाक अंसारी, फरान अंसारी एवं फरदीन अंसारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments