समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मातृवंदन फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर करीब एक दर्जन बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को शॉल, माला, बेंत, पुस्तक, बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृवंदन फाउंडेशन के सदस्य सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान और उनके प्रति संवेदनशीलता को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मातृवंदन फाउंडेशन के सदस्य राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, शिक्षाविद प्रोफेसर प्रमोद कंठ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ हजारी, समाजसेवी जय लाल राय, संदीप सरकार, रोहन राजपूत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


