*चार साल के कार्यकाल में सड़क, नाला और रोशनी सहित हर क्षेत्र में कराया विकास : प्रभा देवी*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया: जिले के मानसी नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या-14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चार साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास कार्य कराया गया है। सड़क, नाला, रोशनी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि हमने विकास किया है और नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि मानसी नगर पंचायत के सभी वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड 14 में एचएच-95 मुख्य सड़क मार्ग से रामदेव यादव के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क और मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा जा रहा है तथा प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता जरूरी है। क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।





