Sunday, November 8, 2026
spot_img
⚡
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब शारदा सिन्हा की 02 पुण्य तिथि  धूमधाम से मनाया विद्यालय मे चोरी की घटना घटित हो रही है, जिलाधिकारी महोदय, खगडिया से मांग किया मथार गंगा कटाव से तीन पंचायतों पर मंडरा रहा खतरा, बंडाल निर्माण की मांग लेकर सीएम से मिले विधायक बबल... बेटरन शतरंज में मनोज राय प्रथम तो तृतीय स्थान पर रहे प्रेम कुमार यशवंत छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर डीएम से मिले मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू सिंह अतिक्रमण हटाने के नाम पर मानसी बाजार में खानापूर्ति, छह बार कार्रवाई के बाद भी सड़क पर दुकानें नगर पंचायत मानसी वार्ड 14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने... खगड़िया 27 वर्षों तक सेवा देने वाले चौकीदार मो. परवेज आलम का हार्ट अटैक से निधन, साथियों में मातम ललित कुमार मिश्रा ने अपने नीजी कोष से छात्र/छात्रा के बीच कापी कलम वितरण किए
होमखगड़ियाखगड़िया सदरगांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में...

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 02 अक्टूबर 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर सहित उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (ADM), जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), OSD, SDC सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया।कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। उनके प्रसिद्ध संदेश “जय जवान, जय किसान” के माध्यम से देश की सुरक्षा एवं कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं नैतिक मार्ग पर चलने तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी एवं कर्तव्यपरायणता के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को वर्तमान प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अपनाते हुए जनहित, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments