⚡
छठ महापर्व पर आस्था के बीच श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं नगर सभापति अर्चना कुमारी, कई छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना; व्रतियों से मिलकर लिया आशीर्वाद
*नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया दौरा, श्रद्धालुओं से मिलकर जाना हाल-चाल और साझा कीं पर्व की खुशियां; भगवान भास्कर एवं छठी मईया से नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*
RELATED ARTICLES




नगर परिषद की ओर से पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, ताकि सभी लोग शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में इस महापर्व को मना सकें। विभिन्न छठ घाटों पर नगर सभापति अर्चना कुमारी का पहुंचना, पूजा-अर्चना करना और श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात करना छठ महापर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। पूरे नगर में छठी मईया के जयकारों और पारंपरिक गीतों के बीच श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा।
