Sunday, November 29, 2026
spot_img
⚡
बालक में बलराम कुमार तो बालिका में आयुषि प्रिया बनी प्रथम विजेता छत से गिरकर घायल तीन वर्षीय बच्ची की तीसरे दिन इलाज क्रम में मौत, परिजनों में मचा कोहराम, साढ़े तीन वर्षों की मेहनत से खगड़िया नगर को संवारने वाली नगर सभापति अर्चना कुमारी के विकास कार्यों म... संविधान की मूल भावना ही लोकतंत्र की असली ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी जरूरी , आचार्य रा... दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार, मृतकों के आश्रितों को विधायक बबलू मंडल ने सौंप... गोली कांड के एक महिला सहित तीन व एक अन्य मामले के आरोपी गिरफ्तार सात दिवसीय श्री भागवत महापुराण कथा यज्ञ का हर्षौल्लास पूर्वक कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ निशुल्क ओपन शतरंज में नेवक कुमार एवं अंडर 8 में प्रियांशु राज चैंपियन बने जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप एवं समझाने-बुझाने के बाद काम पर लौटे नगर परिषद कर्मी, मानव कुमार को शानदार चमचमाती हुई ट्राॅफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया
होमखगड़ियाछत से गिरकर घायल तीन वर्षीय बच्ची की तीसरे दिन इलाज क्रम...

छत से गिरकर घायल तीन वर्षीय बच्ची की तीसरे दिन इलाज क्रम में मौत, परिजनों में मचा कोहराम,

*एक मंजिले छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण खेलते समय नीचे गिरी थी बच्ची, इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर थी*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से नैयर आलम की रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर नगर पंचायत बेलदौर बाजार के ठाकुरवाड़ी गली में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई तीन वर्षीय बच्ची की घटना के तीसरे दिन शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार, बेलदौर बाजार निवासी रौशन कुमार की तीन वर्षीय पुत्री अनुराधा कुमारी गत बुधवार की सुबह अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान एक मंजिले छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण खेलते-खेलते वह नीचे पीसीसी सड़क पर गिर गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बच्ची को बेगूसराय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। हालांकि, बच्ची की हालत में सुधार की उम्मीद नहीं देखते हुए चिकित्सकों ने परिजनों को घर ले जाने की सलाह दी। शनिवार की सुबह घर पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।ग्रामीणों के अनुसार, रौशन कुमार के छह छोटे-छोटे बच्चे हैं। अनुराधा पांचवें नंबर पर थी। रौशन बिजली का काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में मासूम बेटी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर शिव कुमार अग्रवाल, तेज नारायण गुप्ता, ओमप्रकाश क्रांति सहित आसपास के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मासूम की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments