Friday, November 13, 2026
spot_img
⚡
बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने छठ महापर्व की झांकी प्रस्तुत कर जाना लोक आस्था... छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई कमी: बबलू मंडल पांच बार आवेदन देने के बाद भी बैठक नहीं , नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में फिर कर्मियों को सौ... अधिकारों की जंग तेज ‘जो हम कहेंगे, वही होगा, आपके कहने से नहीं होगा ,कार्यपालक पदाधिकारी के कथित बया... तीन बैठकों की कार्यवाही में एजेंडा और जरूरी प्रविष्टियां गायब मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा ... छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा प्रशासन: बबलू मं... शराबबंदी आंदोलन के प्रेरणास्रोत गुरुशरण छाबड़ा कि मनाई गई 11 पुण्यतिथि 24 नवम्बर का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद ऐतिहासिक होगा, अनुराधा कुशवाहा नव युवक संघ ने गांव की गलियों, सड़कों और छठ घाट पर चलाया विशेष सफाई अभियान, मरगंग धार का किया निरीक्... नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब
होमखगड़ियाबचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने छठ...

बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने छठ महापर्व की झांकी प्रस्तुत कर जाना लोक आस्था का महत्व

*चाचा नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, छठ पूजा की परंपराओं का किया जीवंत प्रदर्शन*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया बचपन प्ले स्कूल, खगड़िया में गुरुवार को बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने बाल दिवस के अवसर पर केक भी काटा और खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को कलर बुक, रंग भरने के लिए क्रेयॉन, चॉकलेट एवं बिस्कुट उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लोक आस्था के महापर्व छठ की भव्य झांकी रही। इसके माध्यम से बच्चों को छठ महापर्व की विभिन्न धार्मिक एवं पारंपरिक विधियों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराया गया। बच्चों को नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य (पहला अर्घ्य) एवं प्रातःकालीन अर्घ्य (दूसरा अर्घ्य) की पूरी प्रक्रिया क्रमबद्ध तरीके से समझाई गई। इसके साथ ही छठ पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री, सूप सजाने की विधि, प्रसाद तैयार करने तथा अर्घ्य देने की परंपरा का भी जीवंत प्रदर्शन किया गया।
विद्यालय की प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद स्नेह करते थे और उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके अनुसार बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सही मार्गदर्शन देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महान पर्व है। यह पर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, पवित्रता, संयम और परिवार एवं समाज के प्रति समर्पण का संदेश देता है। बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से बचपन से ही परिचित कराना आवश्यक है। विद्यालय के निदेशक प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को अपनी संस्कृति, सभ्यता और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी है। छठ महापर्व बिहार की विशिष्ट पहचान और लोक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चे अपनी परंपराओं को करीब से समझते हैं । और उनमें सम्मान एवं संस्कार की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ भाग लिया। छठ पूजा की बारीकियों को बच्चों ने बड़े ध्यान से देखा और समझा। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं। इस प्रकार बचपन प्ले स्कूल में बाल दिवस का आयोजन मनोरंजन, शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक जागरूकता का सुंदर संगम बन गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की टीचर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments