Sunday, November 29, 2026
spot_img
⚡
बालक में बलराम कुमार तो बालिका में आयुषि प्रिया बनी प्रथम विजेता छत से गिरकर घायल तीन वर्षीय बच्ची की तीसरे दिन इलाज क्रम में मौत, परिजनों में मचा कोहराम, साढ़े तीन वर्षों की मेहनत से खगड़िया नगर को संवारने वाली नगर सभापति अर्चना कुमारी के विकास कार्यों म... संविधान की मूल भावना ही लोकतंत्र की असली ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी जरूरी , आचार्य रा... दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार, मृतकों के आश्रितों को विधायक बबलू मंडल ने सौंप... गोली कांड के एक महिला सहित तीन व एक अन्य मामले के आरोपी गिरफ्तार सात दिवसीय श्री भागवत महापुराण कथा यज्ञ का हर्षौल्लास पूर्वक कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ निशुल्क ओपन शतरंज में नेवक कुमार एवं अंडर 8 में प्रियांशु राज चैंपियन बने जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप एवं समझाने-बुझाने के बाद काम पर लौटे नगर परिषद कर्मी, मानव कुमार को शानदार चमचमाती हुई ट्राॅफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया
होमखगड़ियाबालक में बलराम कुमार तो बालिका में आयुषि प्रिया बनी प्रथम विजेता

बालक में बलराम कुमार तो बालिका में आयुषि प्रिया बनी प्रथम विजेता

*अमर शहीद धन्ना-माधव निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता कराया गया*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के अमनी बालक में बलराम कुमार तो बालिका में आयुषि प्रिया बनी प्रथम विजेता। शतरंज एक परिचय के तहत नशा मुक्त भारत के बैनर तले बिभिन्न विद्यालय में लगातार पन्द्रह सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण और प्रतियोगिता नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व मे कराया जा रहा है। आज अमनी पंचायत के मध्य विद्यालय में नशा मुक्त भारत के तत्वावधान मे चतुर्थ अमर शहीद धन्ना-माधव निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता कराया गया। जिसका उद्घाटन अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा और अमनि पंचायत के पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। बालिका में आयुषि प्रिया बालक में बलराम कुमार नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनो विजेता को ट्राॅफी शेष सभी खिलाड़ी को मेडल देकर मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, नशा मुक्त भारत के प्रेम कुमार यशवंत, पंचायत समिति सदस्य, अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार, ग्रामीण राजीव कुमार, अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत ने मिलकर सम्मानित किया। यशवंत ने बताया कि नशा मुक्त भारत के द्वारा आयोजित यह 50 वां निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता थी। ग्रामीण इलाका में खेल को प्रोत्साहित करने बाले जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर, वरिय उप समाहर्ता प्रवीण कुमार, खेल पदाधिकारी चन्दन कुमार, मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, समाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार का काफी सहयोग मील रहा है। नशा मुक्त भारत के द्वारा मानसी बीडीओ राजीव कुमार, मुखिया विरन सदा, पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियौ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद विधालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक, शिक्षिका व दर्जनों छात्र छात्राएं मौजुद थें।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments