Saturday, November 14, 2026
spot_img
⚡
छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद खगड़िया की ऐतिहासिक स्तर पर तैयारी, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने खुद संभ... छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए योगेंद्र सिंह, सात सौ से अधिक जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी... आस्था के महा पर्व कहे जाने वाले छठ पूजा को लेकर ज्ञानदीप आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई ... बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने छठ महापर्व की झांकी प्रस्तुत कर जाना लोक आस्था... छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई कमी: बबलू मंडल पांच बार आवेदन देने के बाद भी बैठक नहीं , नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में फिर कर्मियों को सौ... अधिकारों की जंग तेज ‘जो हम कहेंगे, वही होगा, आपके कहने से नहीं होगा ,कार्यपालक पदाधिकारी के कथित बया... तीन बैठकों की कार्यवाही में एजेंडा और जरूरी प्रविष्टियां गायब मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा ... छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा प्रशासन: बबलू मं... शराबबंदी आंदोलन के प्रेरणास्रोत गुरुशरण छाबड़ा कि मनाई गई 11 पुण्यतिथि
होमखगड़ियाआस्था के महा पर्व कहे जाने वाले छठ पूजा को लेकर ज्ञानदीप...

आस्था के महा पर्व कहे जाने वाले छठ पूजा को लेकर ज्ञानदीप आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य झांकी

विद्यालय परिसर में गूंजते छठ के मधुर लोकगीतों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार का रिपोर्ट खगड़िया जिले के बेला सिमरी पंचायत स्थित ज्ञानदीप आवासीय विद्यालय परिसर में लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में एक अत्यंत भव्य और मनमोहक झांकी निकाली गई। इस विशेष आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता से सभी का मन मोह लिया। झांकी में पारंपरिक और रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों ने भगवान भास्कर और छठी मइया की दिव्य प्रतिमाओं के साथ छठ घाट का बिल्कुल जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। हाथों में सूप, दउरा, गन्ना, फल और पूजा की पारंपरिक सामग्री लिए विद्यार्थियों ने इस महापर्व की महत्ता को बखूबी दर्शाया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में गूंजते छठ के मधुर लोकगीतों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। झांकी के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भी प्रेरक संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री नारायण मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के इस सराहनीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की। इस अद्भुत कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य,अभिभावक,छात्र ~छात्रा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments