Wednesday, November 18, 2026
spot_img
⚡
मैन ऑफ़ टाइम - अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो दुनिया को बदल दो अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मे... दावत विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन जख्मी खलियान बनाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों की मारपीट में ससुर व पुत्रवधू घायल खाकी की पैनी नजर , पुवाल के ढेर में छिपाकर लाई जा रही 118 लीटर विदेशी शराब ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौदा सहारा छिनने से मचा कोहराम नाट्यकला भवन की होगी घेराबंदी और बनेगा भव्य शेड: विधायक बबलू मंडल छठ महापर्व पर आस्था के बीच श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं नगर सभापति अर्चना कुमारी, कई छठ घाटों पर की पू... असहाय बुजुर्ग महिलाएं मौत और जिन्दगी की लड़ रही जंग,सुध लेने वाला कोई नही मदर सुतुल बनात सना एकेडमी में मुफ्त में तालिम पाकर बच्चो की हौसला चरम पर है छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए स्मृति शेष सत्यदेव सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह, सौ से अधिक जरूरतमं...
होमखगड़ियाखाकी की पैनी नजर , पुवाल के ढेर में छिपाकर लाई जा...

खाकी की पैनी नजर , पुवाल के ढेर में छिपाकर लाई जा रही 118 लीटर विदेशी शराब ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

*झारखंड सीमा की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोककर जब उसकी तालाशी ली गई, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए*
 जगदूत न्यूज बाँका बिहार से दिलबर अंसारी की रिपोर्ट बिहार बांका शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद नजर आ रहा है। एसपी के सख्त निर्देशों के बाद बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने तस्करी के एक अनोखे और शातिर तरीके का पर्दाफाश किया है। झारखंड की ओर से आ रहे एक वाहन में पुवाल के नीचे बेहद चालाकी से छिपाकर बिहार लाई जा रही 118 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
कैसे हुआ खुलासा , गुप्त सूचना और एसपी के आदेशों के अनुपालन में पंजवारा हाल्ट के समीप थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल वाहनों की सघन जांच कर रहा था। इसी दौरान झारखंड सीमा की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोककर जब उसकी तालाशी ली गई, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए वाहन में ऊपर से धान का पुवाल (पराली) लाद रखा था, जिसके ठीक नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। पुलिस टीम की मुस्तैदी , इस पूरी सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के साथ अपर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार और पूरी पुलिस टीम की मौजूदगी और सूझबूझ अहम रही। पुलिस ने न सिर्फ अवैध शराब को अपने कब्जे में लिया, बल्कि मौके से शराब की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को भी धर दबोचा। आगे की कार्रवाई , पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय मांझी का पुत्र मनीष कुमार घर रजौन से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और झारखंड से शराब की यह खेप किसे डिलीवर की जानी थी। बाराहाट पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments